• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुश्ती महासंघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी पर गिरी गाज, खेल मंत्रालय ने किया निलंबित

Writer D by Writer D
21/01/2023
in खेल
0
Vinod Tomar

Vinod Tomar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली/गोण्डा। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह को लेकर छिड़े घमासान के बीच केन्द्र सरकार ने डब्लूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर (Vinod Tomar) को शनिवार देर शाम निलंबित कर दिया। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर तोमर के निलंबन की पुष्टि की।

मंत्रालय ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, “मंत्रालय ने विनोद तोमर की भूमिका सहित डब्ल्यूएफआई के कामकाज के बारे में रिपोर्टों पर ध्यान दिया है, और उसके पास यह मानने के लिये कारण हैं कि उनका (महासंघ में) होना इस उच्च प्राथमिकता वाले खेल के विकास के लिये हानिकारक होगा।”

समझा जाता है कि निलंबन की यह कार्रवाई तोमर (Vinod Tomar) की बयानबाजी को लेकर की गयी है। तोमर ने शनिवार को कहा था कि वह बृजभूषण पर लगे यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों को पूरी तरह नकारते हैं।

उन्होंने कहा था, “कुश्ती में पहलवानों का लगातार प्रमोशन हुआ है। हम कुश्ती को देश के लिये आगे बढ़ा रहे हैं। मुझे विरोध कर रहे पहलवानों की मंशा की जानकारी नहीं थी। यह स्तब्ध करने वाला था कि पहलवान धरना दे रहे थे।”

कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय जरूरी: सीएम योगी

तोमर डब्लूएफआई में 2002 में बतौर सहायक सचिव नियुक्त हुए थे। उन्हें डब्लूएफआई में अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को सरकार के इस फैसले की जानकारी डब्लूएफआई को तत्काल देने को कहा गया है।

तोमर गोण्डा के नवाबगंज इलाके में स्थित नंदनीनगर मिनी स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय ओपन कुश्ती चैंपियनशिप में आये थे। उन्होंने कहा था कि खेल मंत्रालय के आदेश के बाद बृज भूषण ने स्वयं को अध्यक्ष पद से अलग कर लिया है, हालांकि वह रविवार को होने वाली महासंघ की बैठक में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा था, “उनसे बैठक में न जाने के लिये बात करूंगा। हो सकता है बृजभूषण बैठक में न जायें। बृजभूषण को निलंबित नहीं किया गया है न ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने सिर्फ स्वयं को पद से दूर किया है।”

Tags: sports newssports news in hindiVinod Tomarwrestling federation
Previous Post

कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय जरूरी: सीएम योगी

Next Post

देश के सभी हिन्दुओं को एक सूत्र में पिरोने का काम करेंगे: चंपत राय

Writer D

Writer D

Related Posts

Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
Next Post
champat rai

देश के सभी हिन्दुओं को एक सूत्र में पिरोने का काम करेंगे: चंपत राय

यह भी पढ़ें

cyber crime

हाईटेक जालसाज गिरफ्तार, फिंगर प्रिंट का क्लोन बनाकर खाते से उड़ाते दे रुपए

26/02/2021
Fire

7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 43 लोगों की मौत

01/03/2024
कच्ची शराब

कच्ची शराब बनाने वाले दो कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

21/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version