Main Sliderउत्तर प्रदेशऔरैयाक्राइम
ऐसा क्या हो गया की युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
उत्तर प्रदेश में औरैया शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि औरैया शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी रिषभ पाठक (25) ने आज सुबह घर के अंदर रस्सी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा फांसी लगाये जाने के समय घर में कोई नहीं था।
बताया गया कि युवक क्योटया स्थित शराब ठेके पर बैठकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था उसकी एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी।




