• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आठ जिलों के कप्तान सहित 15 IPS अधिकारियों के तबादले

Writer D by Writer D
07/01/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Transfer

Transfer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले (Transfer) हुए हैं। शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को आठ जिलों सुल्तानपुर, अमरोहा, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, कन्नौज, मिर्जापुर, भदोही और बस्ती के एसपी समेत 15 आईपीएस का तबादला कर दिया।

आदेश के मुताबिक सुल्तानपुर के एसपी सोमेन वर्मा को मिर्जापुर का एसपी बनाया गया है। अमरोहा के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को सुल्तानपुर भेजा गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा को लखीमपुर खीरी का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन

इनको मिली ये जिम्मेदारी

लखीमपुर में तैनात गणेश साहा को मैनपुरी का एसपी बनाया गया है। मिर्जापुर के एसपी अभिनन्दन को बस्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैनपुरी के एसपी विनोद कुमार को कन्नौज का नया एसपी बनाया गया है। भदोही की एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को कानपुर में एसपी इंटेलिजेंस बनाया गया है, जबकि कानपुर में तैनात बसंत लाल को एसीओ मुख्यालय भेजा गया है।

बस्ती के एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। कन्नौज के एसपी अमित कुमार आनंद को अमरोहा में तैनात किया गया है। सहारनपुर के एएसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक को भदोही का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में एएसपी व्योम बिंदल को सहारनपुर में प्रभारी एसपी सिटी बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, करीब एक दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले

डीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा को सीबीसीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। गृह सचिव डॉ. संजीव गुप्ता को डीजीपी मुख्यालय भेजने का आदेश निरस्त कर दिया गया है। डीजीपी के जीएसओ एन. रविन्दर का एडीजी एसीओ के टद पर किया गया तबादला भी निरस्त कर दिया गया है। आईजी मुख्यालय नचिकेता झा को आईजी स्थापना बनाया गया है। आईजी स्थापना शलभ माथुर को आईजी कार्मिक बनाया गया है।

Tags: IPS TransferTransfer in up
Previous Post

नवचयनित पटवारियों की प्रशिक्षण अवधि होगी एक वर्ष: नायब सैनी

Next Post

भक्तिन माता राजिम के आदर्श सभी समाजों के लिए अनुकरणीय: मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

भक्तिन माता राजिम के आदर्श सभी समाजों के लिए अनुकरणीय: मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

IED Blast

राजौरी में IED ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत, नए साल में दूसरा आतंकी हमला

02/01/2023
Murder of DMK official V.S.Aramudhan

द्रमुक पदाधिकारी की हत्या, बदमाशों ने पेट्रोल बम से किया हमला

01/03/2024
Money

महीना खत्म होने से पहले निपटा ले ये जरूरी काम, जानें पूरी डिटेल

30/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version