• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव में क्या है खास, राजनेता अपनों पर ही चलायेंगे सियासी तीर

Desk by Desk
18/10/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स

बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा के लिए 28 अक्टूबर को प्रथम चरण की 71 सीटों पर होने वाले चुनाव में कई राजनेताओं ने अपनों का साथ छोड़कर परायों का हाथ दाम लिया और अपनी पूर्ववर्ती पार्टी पर ही चुनावी तीर चला रहे हैं।

जमुई जिले की जमुई सीट से पूर्व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह के पुत्र अजय प्रताप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर इस बार राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के टिकट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री और राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक विजेता अंतर्राष्ट्रीय शूटर भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के विरुद्ध चुनावी अखाड़े में उतर आये हैं।

श्रेयसी पहली बार चुनावी रणभूमि में अपनी पारी का आगाज कर रही हैं। इस सीट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश यादव के भाई और निवर्तमान विधायक विजय प्रकाश यादव फिर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर सत्ता के संग्राम में अपना जौहर दिखाने जा रहे हैं। वर्ष 2015 में राजद प्रत्याशी श्री यादव ने भाजपा के अजय प्रताप को 8240 मतों के अंतर से पराजित किया था।

बिहार के चंडिका मंदिर में मां सती के नेत्र की होती है पूजा, नेत्र विकार से मिलती है मुक्ति

जमुई जिले की चकाई सीट से श्री नरेन्द्र सिंह के ही पुत्र सुमित कुमार सिंह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं और जदयू प्रत्याशी पर ही सियासी ‘तीर’ चला रहे हैं।

जदयू ने संजय प्रसाद को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। वर्ष 2015 में राजद के टिकट पर निवर्तमान विधायक सावित्री देवी फिर से ताल ठोंक रही हैं। वर्ष 2015 में राजद प्रत्याशी सावित्री देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार सुमित कुमार सिंह को 12113 मतों के अंतर से परास्त किया था। बाद में सुमित सिंह जदयू में शामिल हो गये थे।

बक्सर जिले की डुमरांव विधानसभा सीट से जदयू ने पार्टी की प्रवक्ता अंजुम आरा को उम्मीदवार बनाया है, जो पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, जदयू से टिकट नहीं मिलने से नाराज निवर्तमान विधायक ददन सिंह यादव उर्फ ददन पहलवान निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी अखाड़े में उतरकर जदयू प्रत्याशी अंजुम आरा को चुनौती दे रहे हैं।

उन्होंने वर्ष 2015 के चुनाव में जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था और बीएलएसपी उम्मीदवार राम बिहारी सिंह को 30339 मतों के अंतर से मात दी थी। महागठबंधन की ओर से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के टिकट पर अजित कुमार सिंह पहली बार किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं डुमरांव से महाराज कमल बहादुर सिंह के पौत्र शिवांग विजय सिंह भी निर्दलीय चुनाव लड़कर मुकाबले को रोचक बनाने में जुटे हैं।

Tags: Bihar 2020 ElectionBihar Assembly Electionbihar election 2020Bihar elections
Previous Post

नवरात्रि पर नीतू कपूर ने शेयर किया रणबीर का भजन गाते हुए वीडियो, लोगों को आई पसंद

Next Post

बलिया गोलीकांड : मुख्य आरोपी धीरेंद्र लखनऊ से दो साथियों के साथ गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
Next Post
बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार The main accused of the Ballia shootout arrested

बलिया गोलीकांड : मुख्य आरोपी धीरेंद्र लखनऊ से दो साथियों के साथ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Divyanka Tripathi stuns in Cape Town with a crocodile

दिव्यांका त्रिपाठी ने मगरमच्छ के साथ केपटाउन में गया शानदार

20/06/2021
massive fire

मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में लगी भीषण आग, एक मरीज की मौत

29/01/2022
Paddy

किसानों को आर्थिक रूप से “समृद्ध’ कर उत्तर प्रदेश को सशक्त बना रही योगी सरकार

29/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version