• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं जो बोलता हूं, वह डंके की चोट पर करके दिखाता हूं : नितिन गडकरी

Writer D by Writer D
15/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, प्रयागराज
0
nitin gadkari

nitin gadkari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। मेरी इच्छा है कि दिल्ली से चलूं और एक घंटा बीस मिनट में सीधे संगम पहुंचूं। पहले एयरपोर्ट बना अब लिजवर्ट पोर्ट बनायेंगे क्योंकि रोड पर चलने से 10 रू., रेल से 6 रू. लगते हैं लेकिन अब पानी से चलने पर केवल एक रुपया खर्च होगा। गंदा पानी एवं गन्ना से ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करेंगे। इसका डीपीआर तैयार हो गया है। मैं ऐसा मंत्री हूं जो बोलता हूं वह डंके की चोट पर करके दिखाता हूं।

यह बातें केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari) ने इलाहाबाद शहर पश्चिमी में झलवा चौराहे के पास आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने ( Nitin Gadkari)कहा कि मैंने नागपुर में टायलेट का गंदा पानी भारत सरकार को बेच कर सवा तीन सौ करोड़ रुपये कमाये। उन्होंने यह कहा तो जनसभा में ठहाके गूंज गये। केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यहां सभी को नई टेक्नालाजी दे रहा हूं। पायलेट प्रोजेक्ट दे रहा हूं। आप भी गंदा पानी एवं जल से हाइड्रोजन निकाल कर ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करिए। हमारी गाड़ियां मुफ्त में चलेंगी।

उत्तराखंड भाजपा का जारी हुआ चुनाव ‘दृष्टि पत्र’, नितिन गडकरी ने किया विमोचन

केन्द्रीय मंत्री ( Nitin Gadkari) ने कहा कि कुम्भ में प्रयागराज आने का सौभाग्य मिला था और कई साधु-संतों ने आशीर्वाद भी दिया। उस समय पानी बहुत गंदा था। क्योंकि मैं नमामि गंगे से जुड़ा था, इसलिए उस समय 11 हजार 300 करोड़ की लागत से 80 परियोजनाओं को मंजूरी दी थी, जिसमें 11 पूरी हो गयी हैं, शेष पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कानपुर अगर साफ न होता तो प्रयागराज शुद्ध न होता। आज शुद्ध पानी आ रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कुल 53 नालों का शुद्धीकरण किया गया था। मथुरा का गंदा पानी रिफाइन किया गया।

नितिन गडकरी ने अयोध्या की 84 कोसी मार्ग को राष्ट्रीय महामार्ग किया घोषित

गडकरी ने कहा कि अब हाइड्रोजन फ्यूल का इस्तेमाल होगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी उन्होंने जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना बहुतायत में होता है। इसकी मदद से इथेनाल बनेगा जो गाड़ियों में डाला जायेगा। अभी जो गाड़ियां 110 रुपये लीटर पेट्रोल से चल रही है, उसमें इथेनाल का प्रयोग होने से यह खर्च 62रुपये पर आ जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार मैं जब आया था तो कहा था कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलवाऊंगा, जो आज पूरा हो गया है। आज स्कूटर, बाइक, बसें सभी इलेक्ट्रिक हो गयी हैं। इससे प्रदूषण में कमी आयी है और खर्च भी कम आ रहा है।

देश का अन्नदाता बनेगा ऊर्जादाता : नितिन गडकरी

अंत में उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में विकास का यह पहिया अनवरत चलता रहे। यही मेरी शुभकामनाएं हैं। इस दौरान शहर पश्चिमी के उम्मीदवार सिद्धार्थ नाथ सिंह, नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, सांसद केशरी देवी पटेल, हर्षवर्धन बाजपेयी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

लखीमपुर हिंसा: 129 दिन बाद जेल से बाहर आया आशीष मिश्रा

Next Post

आस्‍था को मिला सम्‍मान, देश की नंबर वन अर्थव्‍यवस्‍था की ओर तेजी से अग्रसर यूपी : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

glowing skin
Main Slider

गर्मियों में सोने से पहले स्किन पर लगाएं ये चीजें, पाएं ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा

19/06/2026
Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
Dhami cabinet took 13 major decisions
Main Slider

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी कैबिनेट ने लिए 13 बड़े फैसले

18/06/2026
NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Next Post
cm yogi

आस्‍था को मिला सम्‍मान, देश की नंबर वन अर्थव्‍यवस्‍था की ओर तेजी से अग्रसर यूपी : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

AMU

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूँजा AMU, जेल से छूटकर आए छात्र ने कैम्पस में की फायरिंग

04/11/2023
maa chandraghanta

Shardiya Navratri: आज करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

17/10/2023
asteroid

जापान: आसमान से हुई आग के गोलों की बारिश, देखने वाले दंग

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version