• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गेहूं बिक्री के लिए प्रतिदिन एक हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण

Writer D by Writer D
27/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Wheat procurement

Wheat procurement

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government)  की सकारात्मक नीति के कारण किसान सरकारी बिक्री की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं (Wheat) बिक्री के लिए 42 दिन में 4,20, 837 किसानों ने करा पंजीकरण करा लिया है यानी सत्र 2025-26 में औसतन प्रतिदिन एक हजार से अधिक किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है। अब तक 1.17 लाख से अधिक किसानों से लगभग 6.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं (Wheat) खरीद भी की जा चुकी है। गेहूं खरीद 17 मार्च से प्रारंभ हुई थी, जो 15 जून तक चलेगी। वहीं योगी सरकार के निर्देश पर रविवार को अवकाश के दिन भी खाद्य व रसद विभाग के अधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संपर्क स्थापित किया।

औसतन एक हजार किसानों ने प्रतिदिन कराया पंजीकरण

गेहूं (Wheat) खरीद 17 मार्च से प्रारंभ हुई थी। 17 मार्च से 27 अप्रैल तक (42 दिन) में 4,20, 837 किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है। यह आंकड़े बताते हैं कि योगी सरकार की नीतियों से प्रसन्न होकर प्रतिदिन एक हजार किसान गेहूं खरीद कर रहे हैं। योगी सरकार के निर्देश पर क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, छाजन समेत सभी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

जिन किसानों ने नहीं कराया पंजीकरण, अभी भी करा सकते हैं पंजीकरण व नवीनीकरण

जिन किसानों ने गेहूं (Wheat) बिक्री के लिए अभी तक पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA पर पंजीकरण-नवीनीकरण करा सकते हैं। गेहूं बिक्री के लिए इस पोर्टल/मोबाइल ऐप पर पंजीकरण अनिवार्य है। किसान अपनी समस्या 18001800150 पर भी अंकित करा रहे हैं, जिसका निस्तारण अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जा रहा है।

रविवार को भी फील्ड में रहे अफसर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक तरफ जहां सुबह 8 बजे रात्रि 8 बजे तक प्रतिदिन क्रय केंद्र खुले हैं। वहीं अवकाश में भी अफसर गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संपर्क स्थापित कर रहे हैं। रविवार को अवकाश के दिन भी खाद्य व रसद विभाग के अधिकारियों ने किसानों से वार्ता करते हुए मोबाइल क्रय केंद्र के जरिए गेहूं (Wheat) खरीद की।

खास बातें

गेहूं खरीद- 42 दिन (17 मार्च से प्रारंभ)
गेहूं खरीद के लिए पंजीकृत किसान- 4,20,837
गेहूं क्रय करने वाले किसानों की संख्या- 1,17,213
किसानों से हुई सरकारी खरीद- 6.45355लाख मीट्रिक टन
गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या- 5849
न्यूनतम समर्थन मूल्य- 2425 रुपये प्रति कुंतल
उतराई, छनाई व सफाई के लिए दिए जा रहे-अतिरिक्त 20 रुपये

(आंकड़े 27 अप्रैल सुबह 11.22 बजे तक के हैं)

Tags: Wheat procurementYogi News
Previous Post

UPSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई

Next Post

इंडियन नेवी ने अरब सागर में दिखाई ताकत, एंटी-शिप मिसाइलों का किया परीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
Next Post
Indian Navy tested anti-ship missiles

इंडियन नेवी ने अरब सागर में दिखाई ताकत, एंटी-शिप मिसाइलों का किया परीक्षण

यह भी पढ़ें

Sawan

सावन में करें इस स्तोत्र का जाप, जीवन की समस्त बाधाएं हो जाएंगी दूर

10/07/2025
Amartya Sen

नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन कोरोना संक्रमित

09/07/2022
loan

संकटग्रस्त कर्जदारों से बैंक वसूल रहे हैं 10000 रुपये तक प्रोसेसिंग फीस

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version