• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब है ज्येष्ठ माह का पहला प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
01/06/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Pradosh Vrat

Pradosh Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) त्योहार हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित होता है. साथ ही इस दिन उनके लिए व्रत भी किया जाता है. ज्येष्ठ माह का पहला प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ रहा है और मंगलवार को पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत (Bhaum Pradsoh Vrat) कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं और घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है. ज्योतिष के अनुसार, भौम प्रदोष व्रत पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं.

भौम प्रदोष व्रत (Bhaum Pradsoh Vrat) का फल दिन अनुसार प्राप्त होता है. मंगलवार के दिन पड़ने के चलते इस दिन भगवान हनुमान की पूजा करना भी शुभ रहेगा. इस व्रत करने से व्यक्ति को कर्ज से छुटकारा मिलता है. साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है. ज्योतिषियों की मानें तो भौम प्रदोष व्रत (Bhaum Pradsoh Vrat) पर भद्रवास योग बनने के कारण इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनचाहा फल प्राप्त होता है. इस बार भौम प्रदोष व्रत की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई, ऐसे में आइए जानते हैं कि भौम प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा.

ज्येष्ठ भौम प्रदोष व्रत (Bhaum Pradsoh Vrat)

ज्येष्ठ माह का पहला प्रदोष व्रत 4 जून 2024, मंगलवार को पड़ रहा है. इस भौम प्रदोष व्रत में शाम को शिव और हनुमान जी की पूजा से सभी संकटों का नाश होता है. अगर आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है, जिससे विवाह में दिक्कतें आ रही हैं तो आप यह व्रत जरूर करें.

ज्येष्ठ भौम प्रदोष व्रत (Bhaum Pradsoh Vrat) मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 4 जून 2024 प्रात: 12 बजकर 18 मिनट पर होगी. त्रयोदशी तिथि की समाप्ति 4 जून 2024 रात 10 बजकर 01 मिनट पर होगी.

प्रदोष व्रत (Bhaum Pradsoh Vrat) पर संध्याकाल और निशा काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है. इसलिए 04 जून को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा.

पूजा का मुहूर्त – 4 जून रात 07:16 – रात 09:18 तक.
पूजा का समय – 2 घंटे 01 मिनट

भद्रावास योग

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मंगलवार 4 जून को रात में 10 बजकर 01 मिनट तक रहेगी और तभी से भद्रावास योग बन रहा है. भद्रावास योग पूरी रात तक रहेगा. भद्रावास में भगवान शिव की उपासना करने से व्यक्ति को हर प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है.

सर्वार्थ सिद्धि योग

भौम प्रदोष व्रत (Bhaum Pradsoh Vrat) पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. इस योग का निर्माण 4 जून देर रात 10 बजकर 35 मिनट से हो रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग 4 जून सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. इस योग में शिव जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को अक्षय फलों की प्राप्ति होती है और शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्त होती है.

Tags: Bhaum Pradsoh Vratpradosh vrat
Previous Post

जून में पड़ रही हैं ये 2 खास एकादशी, नोट करें पूजा विधि

Next Post

रोहिणी नक्षत्र और धृति योग में महिलाएं रखेंगी वट सावित्री व्रत, मिलेगा अखंड सुहाग का वरदान

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Vat Savitri Vrat

रोहिणी नक्षत्र और धृति योग में महिलाएं रखेंगी वट सावित्री व्रत, मिलेगा अखंड सुहाग का वरदान

यह भी पढ़ें

Suicide

कपड़ा व्यापारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली से उड़ाया

13/09/2022
Raju Srivastava

वेंटिलेटर पर राजू श्रीवास्तव, फिर बिगड़ी तबीयत

01/09/2022
SP MLA sat on dharna with Shivpal Yadav

विधानसभा में बजट सत्र से पहले हंगामा, शिवपाल ने नेतृत्व में विधायकों का धरना

20/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version