• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब है सर्व पितृ अमावस्या? इस विधि से करें पितरों को विदा

Writer D by Writer D
17/09/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Pitru Paksha

Pitru Paksha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू धर्म में पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ पक्ष का बहुत ही बड़ा महत्व है. इस बार 10 सितंबर, शनिवार को पितृ पक्ष (Pitru paksha) शुरू हुए थे. इन दिनों में लोग अपने पितरों का तर्पण, पिंड दान और श्राद्ध करते हैं ताकि उन्हें शांति मिले. पितृ पक्ष (Pitru paksha) 16 दिनों तक चलते हैं. भाद्रपद मास की पूर्णिमा से पितृ पक्ष आरंभ होते हैं. श्रद्धा से किया जाने वाला कार्य ही श्राद्ध कहलाता है. इसका समापन आश्विन मास की अमावस्या के दिन होता है. तो आइए जानते हैं कि सर्व पितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya) क्या है.

सर्व पितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya) को पितृ विसर्जनी अमावस्या भी कहा जाता है. ये पितृ पक्ष का सबसे आखिरी दिन होता है. शास्त्रों के अनुसार, पितृ पक्ष पर पूर्वजों को याद करके पिंड दान या चीजों का दान करना चाहिए. लेकिन अगर किसी कारण से पितृ पक्ष में पिंड दान न हो पाए तो सर्व पितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya) के दिन पितरों के नाम का दान और ब्राह्मणों को भोजन कराने से भी पूर्वज प्रसन्न हो जाते हैं. और उनका आशीर्वाद भी मिलता है. पूर्वजों के आशीर्वाद से ही घर में सुख-समृद्धि आती है. सर्व पितृ अमावस्या 25 सितंबर, रविवार को पड़ रही है. इसी दिन स्नान दान, श्राद्ध तर्पण की अमावस्या और पितृ विसर्जन और महालय का आगमन होता है.

सर्व पितृ (Sarva Pitru Amavasya) अमावस्या पर कैसे दें पितरों को विदाई

सर्व पितृ अमावस्या या विसर्जन के दिन सबसे पहले स्नान करके सफेद वस्त्र पहनकर पितरों के नाम तर्पण करना चाहिए. इस दिन दक्षिण की तरफ मुंह करके बैठे और तांबे के लौटे में गंगा जल भरें. उसमें काले तिल, कच्चा दूध और कुस डालकर तर्पण करें. तर्पण करते समय इस मंत्र का जाप जरूर करें- ऊं पितृ गणाय: विधमहे जगधारणीय धी महे तनो पितरों प्रचो दयात. इसके बाद पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें. इस दिन ब्राह्मण भोजन जरूर कराएं. भोजन में खीर जरूर बनाएं या पितरों को जो भी भोजन पंसंद हो तो वो बनाए. ब्राह्मण के लिए बनाए हुए भोजन में से पांच हिस्से देवताओं, गाय, कुत्ता, चीटी और कौवे के लिए निकालें. इसके बाद ब्राह्मणों को वस्त्र दान करें और आशीर्वाद लें. इस दिन दीप दान करने की भी परंपरा है क्योंकि दीप दान से आर्थिक लाभ होता है और घर में सुख शांति बनी रहती है.

Tags: pitru pakshaPitru Paksha 2022
Previous Post

जानें कब से शुरू हैं शारदीय नवरात्र, नोट करें कलश स्थापना का मुहूर्त और घटस्थापना विधि

Next Post

72 साल के हुए पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

20/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

18/10/2026
Hair Wash
धर्म

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

18/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Next Post
Narendra Modi

72 साल के हुए पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

गलती से भी मनुष्य ना करें ये काम, मुक्ति पाने में बीत जाएंगे कई जन्म

17/11/2020
Fatehgarh Jail Violence

फतेहगढ़ जेल हिंसा की उच्च स्तरीय जांच शुरू, जेल महानिदेशक ने SIT का किया गठन

08/11/2021
Idli

रविवार को उठाए रवा इडली के नाश्ते का लुत्फ़, देखें रेसिपी

08/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version