• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शीतला अष्टमी कब है, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

Writer D by Writer D
19/03/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Sheetala Ashtami

Sheetala Ashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माता शीतला का व्रत रखा रखा जाता है। इसे शीतला अष्टमी व्रत कहा जाता है। ये व्रत बसौड़ा भी कहलाता है। शीतला अष्टमी पर माता को बासी भोग लगया जाता है। उसी बासी भोग से व्रत का पारण भी किया जाता है। शीतला अष्टमी के दिन व्रत के साथ-साथ माता शीतला की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

धार्मिक मान्यता है कि शीतला अष्टमी का व्रत और इस दिन माता की विशेष पूजा-अर्चना करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। जीवन में खुशियां आती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सृष्टि रचयिता ब्रह्मा जी ने माता शीतला को पूरे संसार को रोगमुक्त और सेहतमंद रखने की जि्म्मेदारी दी है। इसलिए शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami) के दिन माता की पूजा और व्रत करने से तमाम रोगों से मुक्ति मिल जाती है। हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि शीतला अष्टमी के दिन व्रत और पूजन में विशेष सावधानी बरतते हुए नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसे मेंं आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए।

कब है शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami) ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 22 मार्च को सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 23 मार्च को सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर हो जाएगा। हिंदू धर्म में उदयातिथि मान्य होती है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami) का व्रत 22 मार्च को रखा जाएगा। वहीं 22 मार्च को शीतला अष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो जाएगा। ये शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami) के दिन क्या करें

इस दिन सुबह स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें।
फिर पूजा स्थल की साफ सफाई करें।
इसकेे बाद माता शीतला की विधि-पूर्वक पूजा करें।
पूजा के समय उनको तिलक लगाएं।
माता को काजल, मेंहदी और वस्त्र अर्पित करें।
माता को रात में बने घी के पकवान, चले की दाल और मीठे चावलों का भोग लगाएं।
शीतला अष्टमी की कथा का पाठ करें।
आटे का दीपक जलाकर माता की आरती करें।
इस दिन होलिका दहन वाली जगह जाकर भी दीपक अवश्य जलाएं।

क्या न करें

इस दिन घर में चूल्हा न जलाएं।
इस दिन माता को ताजे भोजन का भोग न लगाएं।
इस दिन प्याज, लहसुन, मांसाहार और शराब का सेवन न करें।
इन दिन नए और गहरे रंग के वस्त्र न पहनें।
इस दिन घर में झाड़ू न लगाएं। माता रुष्ठ होती हैं।
इस दिन सुई-धागे का उपयोग न करें।
इस दिन पशु-पक्षियों को परेशान न करें।

Tags: Sheetala AshtamiSheetala Ashtami 2025
Previous Post

कैसे लगता है शनि दोष? जानें इससे बचने के उपाय

Next Post

सर्वाधिक टैक्स देने वाले लोगों को करें सम्मानित, प्रदेश, जोन, मंडल व जनपद स्तर पर आयोजित हों कार्यक्रमः CM योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Shani Trayodashi
Main Slider

कुंडली में है शनि की ढैय्या का प्रभाव, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

24/06/2026
Beetroot Barfi
Main Slider

इस के स्वाद पर हर कोई फिदा, नोट करें ये टेस्टी रेसिपी

24/06/2026
Pickle
फैशन/शैली

बचा हुआ अचार का तेल हैं बड़े काम का, जानें इसका इस्तेमाल

24/06/2026
Ice
Main Slider

बर्फ के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

24/06/2026
newborn
Main Slider

इस तरह से करें अपने लाडले की देखभाल

24/06/2026
Next Post
CM Yogi

सर्वाधिक टैक्स देने वाले लोगों को करें सम्मानित, प्रदेश, जोन, मंडल व जनपद स्तर पर आयोजित हों कार्यक्रमः CM योगी

यह भी पढ़ें

Koffee with Karan

कॉफी विद करण में आमिर को आया गुस्सा, बोले- शो में बुलाकर बेज्जती करते हैं

02/08/2022
5 judges of supreme court corona positive

सुप्रीम कोर्ट एनसीबी के महानिदेशक को चेताया, कहा- सुस्ती बर्दाश्त नहीं

16/01/2021
Gang Rape

महिला नेता के साथ गैंगरेप, इलाके में सांप्रदायिक तनाव

23/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version