• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैशाख की मासिक शिवरात्रि कब है, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
17/04/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Mahashivratri

Masik Shivratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिस प्रकार हर महीने में दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है, ठीक उसी प्रकार हर महीने में एक बार मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही, मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए भी मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस समय वैशाख माह चल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं वैशाख महीने में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि की सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व।

वैशाख मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) कब है?

मासिक शिवरात्रि का व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 अप्रैल को सुबह 8:27 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन 27 अप्रैल को सुबह 4:49 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक शिवरात्रि का व्रत 26 अप्रैल 2025 को रखा जाएगा।

वैशाख मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) शुभ योग

अभिजीत मुहूर्त योग 11:53 मिनट से दोपहर 12:45 मिनट तक। वहीं, भद्रावास योग सुबह 08:27 मिनट तक। मान्यता है कि इन दोनों योग में भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) व्रत क्यों किया जाता है?

हर महीने की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव की कृपा पाने के लिए व्रत रखते हैं और शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा से जीवन में सुख-शांति आती है और सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। ऐसा माना जाता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और मनचाहा जीवन साथी मिलता है।

मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) क्यों मनाई जाती है?

हर महीने में एक बार मासिक शिवरात्रि मनाने की भी परंपरा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर रात के चौथे प्रहर में भगवान शिव का अवतरण शिवलिंग के रूप में हुआ था। तभी से इस दिन मासिक शिवरात्रि मनाई जाने लगी। ऐसे में मासिक शिवरात्रि के दिन मासिक शिवरात्रि की व्रत कथा जरूर पढ़नी चाहिए।

Tags: Masik Shivratri
Previous Post

वैशाख अमावस्या पर तर्पण के दौरान करें ये काम, मिलेगी पितृदोष से मुक्ति

Next Post

अक्षय तृतीया के दिन करें इन मंत्रों का जाप, होगा धन का लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया के दिन करें इन मंत्रों का जाप, होगा धन का लाभ

यह भी पढ़ें

Four children drowned in the pond

गंगा घाट पर स्नान करने गए लड़के की डूबने से मौत

22/07/2023
CM Yogi

अधिकारी, जनता की समस्याओं पर गंभीरता से दें ध्यान: योगी

10/12/2023
Dark Knees

काले घुटने पर अपनाएं ये नुस्खे, हो जाएंगे गोरे

07/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version