• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वट सावित्री पूर्णिमा कब? जानें इसका महत्व

Writer D by Writer D
28/05/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Vat Savitri Vrat

Vat Savitri Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत दो बार रखा जाता है, एक ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर जिसे वट सावित्री व्रत कहते हैं। वहीं, एक ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर रखा जाता है, जिसे वट सावित्री पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का महिलाओं के लिए खास महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत का पालन करने से अखंड-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर आप भी वट पूर्णिमा का व्रत रखने जा रही हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि इस साल वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा की विधि क्या है।

2025 में वट सावित्री (Vat Savitri) पूर्णिमा कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि 10 जून को सुबह 11:35 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन 11 जून को दोपहर 01:13 मिनट पर होगा। ऐसे में वट सावित्री पूर्णिमा 10 जून को मनाई जाएगी। हालांकि, वट पूर्णिमा का स्नान-दान 11 जून को किया जाएगा।

वट सावित्री (Vat Savitri) पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान को यमराज के प्रकोप से जीवित कराया था। सत्यवान का शव वट वृक्ष के नीचे रखा गया और सावित्री ने वट वृक्ष की पूजा की, इसलिए इसे वट सावित्री कहा जाता है। इसमें विवाहित महिलाएं अपने पति के अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही, बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं।

व्रट सावित्री (Vat Savitri) पूर्णिमा की पूजा कैसे करें?

– इस पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
– फिर लाल रंग के कपड़े पहनें और महिलाएं 16 शृंगार करें।
– वट वृक्ष के पास जाकर पहले उसकी सफाई करें।
– फिर वृक्ष की जड़ में जल चढ़ाएं और उसकी पूजा करें।
– इसके बाद वट वृक्ष के चारों ओर 7 बार मौली का धागा लपेटें।
– हर परिक्रमा पर अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना करें।
– फिर वट वृक्ष के नीचे बैठकर सावित्री और सत्यवान की कथा पढ़ें या सुनें।
– अंत में बरगद के पेड़ की आरती करें और व्रत पारण सात्विक भोजन से करें।

वट पूर्णिमा पूजा मंत्र

वट सिंचामि ते मूलं सलिलैरमृतोपमैः । यथा शाखाप्रशाखाभिर्वृद्धोऽसि त्वं महीतले। तथा पुत्रैश्च पौत्रैश्च सम्पन्नं कुरु मां सदा ॥

अवैधव्यं च सौभाग्यं देहि त्वं मम सुव्रते। पुत्रान् पौत्रांश्च सौख्यं च गृहाणार्घ्यं नमोऽस्तु ते॥

Tags: vat savitri
Previous Post

साध्वी ऋतम्भरा का जीवन सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण: मुख्यमंत्री

Next Post

निर्जला एकादशी व्रत में न करें ये काम, घर में छा जाएगी कंगाली!

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Next Post
Nirjala Ekadashi

निर्जला एकादशी व्रत में न करें ये काम, घर में छा जाएगी कंगाली!

यह भी पढ़ें

AK Sharma

लगातार छठवें वर्ष भी नहीं बढ़ीं बिजली दरें, एके शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

22/11/2025
Akhilesh Yadav

भाजपा ने बिहार की जनता का किया अपमान: अखिलेश यादव

29/01/2024

सोनू सूद से फैन ने मांगा iphone, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version