• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यसभा में जब ज्योतिरादित्य और दिग्विजय का हुआ आमना-सामना, तो दिखा ये दिलचस्प नजारा

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ज्योतिरादित्य और दिग्विजय का आमना-सामना

ज्योतिरादित्य और दिग्विजय का आमना-सामना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया , कांग्रेस के दिग्विजय सिंह समेत 44 राज्यसभा सांसदों ने बुधवार को शपथ ले ली। इस बीच राज्यसभा से एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। जब सभी सांसद शपथ ले रहे थे तो महाराजा और राजा का आमना-सामना हुआ।

बीजेपी में शामिल होने के बाद राजनीति में एक-दूसरे के विरोधी हो चुके ‘महाराज’ यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘राजा’ यानी दिग्विजय सिंह का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। दोनों ने मास्क पहना हुआ था। सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के अलावा गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे का भी अभिवादन किया।

Delhi: BJP leader Jyotiraditya Scindia greets Congress leaders Digvijaya Singh, Ghulam Nabi Azad and Mallikarjun Kharge, before taking oath as Rajya Sabha member. pic.twitter.com/3wfGDYSHVZ

— ANI (@ANI) July 22, 2020

राजा मानसिंह हत्याकांड : 35 साल बाद 11 दोषी पुलिसकर्मियों को उम्रकैद, 3 बरी

राजा (दिग्विजय) सिंह और महाराजा (ज्योतिरादित्य सिंधिया) की ये तस्वीर इसलिए भी खास है, क्योंकि दोनों नेता एक ही राज्य मध्य प्रदेश से आते हैं। इसी साल मार्च में सिंधिया ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और बीजेपी में शामिल हो गए, तब दिग्विजय सिंह ने खुले तौर पर कमलनाथ का समर्थन किया।

कोरोना संक्रमण के चलते शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बेहद सादगीभरा रहा है। सभापति वेंकैया नायडू के चेंबर में नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलवाई गई। आज 20 राज्यों से चुने गए कुल 62 सांसदों को शपथ लेनी थी, जिसमें 44 ने आज शपथ ली। इनमें 36 सांसद वह हैं जो पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं। शपथ समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।

होली पर बीजेपी में शामिल हुए थे सिंधिया

बता दें कि पार्टी में कम महत्व मिलने के आरोप लगाते हुए सिंधिया होली पर अपने समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। उनके इस कदम के बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान दोबारा सीएम बने। सिंधिया की मदद से बीजेपी ने एमपी में सरकार बनाने के बाद उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया था। उनके समर्थकों को भी शिवराज कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

राज्यसभा में किस पार्टी के कितने सदस्य?

बीजेपी-17
कांग्रेस- 9
जेडीयू- 3
वाईएसआर कांग्रेस और बीजू जनता दल के 4-4
अन्नाद्रमुक और द्रमुक के 3-3 सदस्य
एनसपी, टीआरएस और आरजेडी के 2-2, शेष सीटें अन्य के खाते में थी जिन्हें शपथ दिलाई जाएगी।
आज शपथ लेने वाले सदस्यों में कांग्रेस के कई युवा और पुराने चेहरे नजर आए. कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसदों में जिन्होंने आज शपथ ली वह हैं।

हरियाणा- दीपेंद्र हुड्डा
कर्नाटक- मल्लिकार्जुन खड़गे
राजस्थान-नीरज डांगी
राजस्थान-केसी वेणुगोपाल
गुजरात-शक्तिसिंह गोहिल
मध्य प्रदेश-दिग्विजय सिंह
महाराष्ट्र- राजीव साथव

कांग्रेस ने नई और पुरानी पीढ़ी का रखा सम्मिश्रण

कांग्रेस के जिन सांसदों ने आज राज्यसभा की शपथ ली है अगर उनकी सूची पर नजर जा रहा डाला जाए तो यह साफ लगता है कि एक नई और पुरानी पीढ़ी का सम्मिश्रण है, जहां एक ओर मल्लिकार्जुन खड़गे जो पिछली लोकसभा में कांग्रेस के नेता थे, उन्हें कर्नाटक से राज्यसभा लाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी राज्यसभा में एक बार फिर मौका मिला है। इसके अलावा ज्यादातर लोग राहुल गांधी के करीबी और युवा पीढ़ी के माने जाते हैं।

इसमें सबसे प्रमुख नाम है कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, जो केरल से आते हैं। उन्होंने पिछली लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था और संगठन की सारी जिम्मेदारी आजकल यही संभाल रहे हैं। इसी तरह राहुल गांधी की करीबी गुजरात के प्रभारी राजीव सातव को भी एक बार फिर से राज्यसभा के जरिए संसद तक पहुंचने का मौका मिला है।

Tags: bjpcongressDigvijaya SinghGhulam Nabi Azadjyotiraditya scindiaMallikarjun khargeRajya Sabha Memberकांग्रेसगुलाम नबी आजादज्योतिरादित्य और दिग्विजय का आमना-सामनादिग्विजय सिंहबीजेपीमल्लिकार्जुन खड़गेराज्यसभा सदस्य
Previous Post

राजा मानसिंह हत्याकांड : 35 साल बाद 11 दोषी पुलिसकर्मियों को उम्रकैद, 3 बरी

Next Post

मिलिंद सोमन ने शेयर की अपनी शर्टलेस फोटो

Desk

Desk

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन ने शेयर की अपनी शर्टलेस फोटो

यह भी पढ़ें

arrested

जहरखुरानी गैंग के दो अभियुक्त गिरफ्तार

06/02/2022
Instagram

इंस्टाग्राम की सर्विस ठप, कई यूजर्स को हो रही परेशानी

08/10/2024
CM Yogi

लोकसभा उपचुनाव के बाद कल पहली बार आजमगढ़ जाएंगे सीएम योगी

03/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version