• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपावली कब मनाएं, यहां दूर करें कन्फ्यूजन

Writer D by Writer D
13/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Diwali

Diwali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दीपावली (Diwali)  हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्व त्योहार है। जो हर सनातनी हिन्दू परिवारों में बड़ी हर्षोल्लास से मनाया जाता है। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर एवं गणेश जी की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि दीपावली के दिन लक्ष्मी जी पूजा करने से वर्षभर माता लक्ष्मी की कृपा साधक पर बनी रहती है। दीपावली का त्योहार प्रतिवर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन प्रदोष काल में गणेश जी व कुबेर सहित माता लक्ष्मी की षोडशोपचार पूजा की जाती है।

इस वर्ष दीपावली (Diwali)  की तिथि को लेकर जनमानस में संशय बना हुआ है, क्योंकि इस वर्ष अमावस तिथि को लेकर विद्वानों, ज्योतिषाचार्यों एवं पंचांगों में मतभेद है। कुछ पंचांग एवं ज्योतिषीगण दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाए जाने के पक्ष में हैं, वहीं कुछ पंचांग में दीपावली व लक्ष्मी पूजा 01 नवंबर को मनाए जाने का उल्लेख है। हम शास्त्रोक्त प्रमाणों के आधार पर आपका यह संशय दूर करने का प्रयास करेंगे।

दीपावली 2024 (Diwali)  पर अमावस्या तिथि का प्रारंभ एवं समाप्ति-

31 अक्टूबर 2024 को अमावस्या तिथि का प्रारंभ मध्याह्न 03 बजकर 55 मिनट से होगा एवं समाप्ति दिनांक 01 नवंबर 2024 को सायंकाल 06 बजकर 18 मिनट पर होगी।

प्रदोष काल-

शास्त्रानुसार प्रदोष काल की अवधि सूर्यास्त से दो घड़ी अर्थात् 48 मिनट की होती है। अत: 01 नवंबर को प्रदोष काल की अवधि सायंकाल 5 बजकर 41 मिनट से 6 बजकर 29 मिनट तक रहेगी।

संगवकाल-

01 नवंबर को संगवकाल क्रमश: (चारमठ, सावित्र, वैराज) प्रात: 08 बजकर 39 मिनट से अपराह्न 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

शास्त्रोक्त दीपावली (Diwali)  तिथि निर्धारण जानें-

शास्त्रानुसार यदि अमावस्या दो दिन प्रदोषव्यापिनी हो तो दूसरे दिन वाली अमावस्या ग्राह्य व श्रेष्ठ होती है। अमावस्या तिथि यदि प्रतिपदा से विद्ध हो तो उत्तम मानी जाती है वहीं यदि चतुर्दशी से विद्ध हो तो मान्य नहीं होती।

शास्त्रानुसार यदि अमावस्या तिथि दो दिन प्रदोषव्यापिनी हो और दूसरे दिन प्रदोष काल में एक घड़ी से तनिक भी अधिक रहे तो अतिउत्तम मानी जाती है। 01 नवंबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल में एक घड़ी से अधिक होने से श्रेष्ठ एवं ग्राह्य है। इसी दिन देवकार्य के साथ ही पितृकार्य अमावस्या भी है। शास्त्रानुसार यदि सूर्योदय से सूर्यास्त तक अमावस्या तिथि हो और वह प्रदोष काल से एक घड़ी अधिक हो तो श्रेष्ठ होती है यह नियम भी 01 नवंबर को पूर्ण हो रहा है।

स्कंदपुराण के वैष्णवखंड में स्पष्ट उल्लेख है कि यदि त्रयोदशी, चतुर्दशी और अमावस्या तिथि संगवकाल से पूर्व ही समाप्त हो जाय तो पूर्वतिथि ग्राह्य होती है, किंतु 01 नवंबर को अमावस्या तिथि संगवकाल से पूर्व समाप्त नहीं होने से पूर्वतिथि अर्थात् 31 अक्टूबर ग्राह्य नहीं है। उपर्युक्त कालगणना एवं शास्त्रोक्त सिद्धांत के आलोक में यह स्पष्ट होता है कि वर्ष 2024 में दीपावली (Diwali) का त्योहार दिनांक 01 नवंबर, दिन शुक्रवार को ही मनाया जाना शास्त्रसम्मत व श्रेयस्कर रहेगा।

Tags: diwaliDiwali celebrationDiwali Datediwali muhuratdiwali puja
Previous Post

गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ बन रहे हैं अत्यंत शुभ योग, इस दिन जरूर खरीदें ये चीजें

Next Post

इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें पूजन सामाग्री व पूजन विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

धर्म

राधा रानी के इन नामों का करें जाप, मिलेगा चमत्कारी फल

19/09/2026
Shani Dev
धर्म

क्या आपके सपने में दिखते है शनिदेव, जानें इससे मिलने वाले संकेत

19/09/2026
Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
धर्म

घर में नहीं लगाने चाहिए ये पौधे, जीवन में ला सकते हैं नकारात्मकता

19/09/2026
Next Post
Karwa Chauth

इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें पूजन सामाग्री व पूजन विधि

यह भी पढ़ें

Parliament

मानसून सत्र: हंगामे के चलते पूरा नहीं हो काल प्रश्नकाल, सदन स्थगित

03/08/2021
रोहित शर्मा rohit sharma

ऑस्ट्रेलिया के लिए कब रवाना होंगे रोहित शर्मा

12/12/2020
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव, राहुल गांधी की रैली में लिया था हिस्सा

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version