• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Writer D by Writer D
03/02/2024
in शिक्षा
0
SSC

SSC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है. 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 13 मार्च 2024 चलेगी, जबकि 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक चलेगी. बोर्ड परीक्षाएं एक ही बार में आयोजित की जाएंगी. शिफ्ट- सभी दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले स्टूडेंट्स को अब अपने एडमिट कार्ड (CBSE Admit Card 2024) का बेसब्री से इंतजार है.

CBSE एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा से उचित समय पर CBSE बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा. कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के हॉल टिकट जारी होने पर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध होंगे. उम्मीद है कि बोर्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड ने अभी एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

कैसे मिलेगा CBSE एडमिट कार्ड?

बोर्ड पहले ही स्कूलों के साथ रोल नंबर की लिस्ट शेयर कर चुका है. अब स्कूल अधिकारी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होने पर उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे. इसके बाद स्टूडेंट्स अपने स्कूल जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे.

स्टेप 1: एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्कूल हेड्स सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध परीक्षा संगम लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा जहां स्कूलों को स्कूल लिंक का चयन करना होगा.
स्टेप 4: फिर से प्री एग्जाम एक्टिविटीज लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा.
स्टेप 5: होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 6: लॉग-इन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 7: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 8: एडमिट कार्ड चेक और पेज डाउनलोड करें.
स्टेप 9: आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

CBSE एडमिट कार्ड पर चेक करें ये डिटेल्स

CBSE बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड प्राप्त होने के बाद स्टूडेंट्स को उस पर अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तारीख, एग्जाम सेंटर, अपना नाम, माता-पिता/अभिभावक का नाम, पीडब्ल्यूडी की श्रेणी, एडमिट कार्ड आईडी और जिन विषयों में परीक्षा दी जा रही आदि डिटेल्स चेक करनी होगी. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

Tags: CBSE 10th exam CBSE 12th examCBSE 2024CBSE admitCBSE examCBSE updates
Previous Post

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर सीएम योगी ने जताई खुशी, दी बधाई

Next Post

आईआईएम के गुरुजी अपर जिलाधिकारियों को सिखाएंगे आपदा प्रबंधन के गुर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
Next Post
Yogi

आईआईएम के गुरुजी अपर जिलाधिकारियों को सिखाएंगे आपदा प्रबंधन के गुर

यह भी पढ़ें

arrested

नतिनी के साथ दुष्कर्म का आरोपित बुजुर्ग गिरफ्तार

08/11/2021
अदार पूनावाला adar punawala

कोविड-19 अपडेट : अदार पूनावाला को लगी कोविशील्ड की पहली डोज

16/01/2021
Mahayogi Gorakhnath University

महायोगी गोरखनाथ विवि की उपलब्धियों में जुड़ा एक नया अध्याय

25/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version