• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nissan की नई MPV का फर्स्ट लुक, भारत में लॉन्च कब होगा?

Desk by Desk
14/12/2025
in Tech/Gadgets
0
Nissan की नई MPV भारत में कब होगी लॉन्च? फर्स्ट लुक आ गया सामने
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Nissan इंडिया भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार नए प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है. हाल ही में कंपनी ने अपनी आने वाली SUV टेकटन (Tekton) की झलक दिखाई थी और अब निसान ने 18 दिसंबर को एक नई कॉम्पैक्ट MPV पेश करने की पुष्टि कर दी है. यह MPV रेनो के साथ मिलकर तैयार की गई है और कंपनी के नए डिजाइन लैंग्वेज को भी दर्शाएगी. माना जा रहा है कि यह मॉडल फैमिली कार खरीदने वालों को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है.

टेस्टिंग के दौरान सामने आया नया लुक

लॉन्च से पहले इस नई MPV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. स्पाई तस्वीरों में इसका साइड प्रोफाइल काफी हद तक रेनो ट्राइबर जैसा नजर आता है, लेकिन डिजाइन के मामले में इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं. खासतौर पर इसका फ्रंट फेसिया पूरी तरह नया है. इसमें नई हेडलाइट्स, पहले से बड़ी और अलग डिजाइन वाली ग्रिल, रूफ रेल्स और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिले हैं. इसके अलावा रियर बंपर और टेललैंप्स का डिजाइन भी नया रखा गया है, जिससे यह मौजूदा मॉडल्स से अलग पहचान बनाती है.

इंटीरियर और फीचर्स पर रहेगा फोकस

फिलहाल इंटीरियर से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि केबिन को पूरी तरह नए मटीरियल और लेआउट के साथ पेश किया जाएगा. हालांकि, कुछ फीचर्स ट्राइबर से मिलते-जुलते हो सकते हैं. इस MPV में तीन-रो सीटिंग मिलने की संभावना है, जिससे इसे 5, 6 और 7-सीटर ऑप्शन में इस्तेमाल किया जा सकेगा.

फीचर्स लिस्ट में 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट), वायरलेस चार्जिंग, कूल्ड स्टोरेज और दूसरी रो की स्लाइड व रीक्लाइन सीट्स शामिल हो सकती हैं.

इंजन और कीमत से जुड़ी उम्मीदें

नई Nissan MPV में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो करीब 72 hp की पावर और 96 Nm का टॉर्क देगा. इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के विकल्प के साथ उतारा जा सकता है. कीमत को किफायती रखने पर निसान का खास फोकस रहेगा, ताकि यह फैमिली खरीदारों के लिए एक मजबूत विकल्प बन सके और टेकटन SUV के साथ मिलकर कंपनी की बाजार में मौजूदगी बढ़ा सके.

Tags: Nissan
Previous Post

बेकार सामान से बनाएं घर की सजावट के लिए सामान

Next Post

ये पानी दूर करेगा आपकी परेशानी, जानें इस्तेमाल का तरीका

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
Rain

ये पानी दूर करेगा आपकी परेशानी, जानें इस्तेमाल का तरीका

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड से राजनाथ ने दुश्मनों को ललकारा, कहा- पड़ोसी देश अपनी सीमा में रहें

15/12/2021
Hanuman Jayanti

हनुमान जयंती 2021 : इस मंत्र और पूजा विधि से बजरंगबली करेंगे हर मनोकामना पूरी

27/04/2021
Amitabh-Navvya

बिग बी ने नातिन नव्या को Navya Project के लिए दी बधाई, अभिषेक ने लिखी ये बात

17/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version