• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफ़ेद चादर, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

Writer D by Writer D
25/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Snowfall

Snowfall

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर भारत के ज़्यादातर राज्यों में सर्दी अब जोर पकड़ रही है। उत्तराखंड से लेकर कश्मीर तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन वाली ठंड पड़ने लगी है। केदारनाथ धाम में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और अचानक बर्फबारी शुरू हो गई। धाम में एक फीट तक बर्फबारी हुई। जिसके चलते तापमान में गिरावट के साथ नदी नाले जमने लगे हैं।

केदारनाथ में भारी बर्फबारी से बुरा हाल

बर्फबारी के कारण धाम में रह रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धाम में अभी भी दो सौ के लगभग कर्मचारी, मजूदर, महात्महा और पुलिस के जवान रह रहे हैं। भारी बर्फबारी की वजह से धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी बाधित है। बर्फबारी का दौर इसी तरह जारी रहा तो आने वाले कुछ दिनों में धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे सभी मजदूर भी वापस लौट जाएंगे।

केदारनाथ में 9 फीट बर्फबारी, देवनगरी में बिछी बर्फ की चादर | News Track in  Hindi

बद्रीनाथ में भी बर्फबारी

वहीं, बद्रीनाथ धाम में भी मौसम ने करवट बदली है। जिसके चकते वहां फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। यहां दिन में ही तापमान माइनस में लुढ़क चुका है। इस समय भगवान बद्री विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद है। धाम में कुछ पुलिस जवान मंदिर की सुरक्षा में और भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवान सीमा पर तैनात हैं।

केदारनाथ में 9 फीट बर्फबारी, देवनगरी में बिछी बर्फ की चादर | News Track in  Hindi

औली में भारी बर्फबारी के बीच सैलानी क्रिसमस मनाने पहुंचे हैं। औली के ऊपर छत्रा कुंड इस समय पूरी तरह से फ्रीज हो चुका है। यहां पारा इतना ज्यादा लुढ़क चुका है कि पूरी झील पूरी तरह से जम चुकी है। औली में छत्रा कुंड झील का पानी पाला बन चुका है। यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। रोपवे चेयर कार पूरी तरह से पेक दिखाई दे रही है वही औली के रिसॉर्ट पहले ही पैक हो चुके हैं।

शून्य से नीचे लुढ़का लेह में पारा

लेह में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिसके चलते पूरा इलाका बर्फ से ढक गया है। घरों की छतों से लेकर सड़कों तक बर्फ की मोटी चादर जम गई है। यहां दूर-दूर तक बर्फ के सिवा कुछ नजर नहीं आ रहा है। भारी बर्फबारी के बाद आम जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों से बर्फ हटाने का काम जारी है। बर्फबारी के चलते लेह का पारा शून्य से नीचे बना हुआ है।

कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार से दो दिन तक केन्द्र शासित प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की एवं मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 26 दिसंबर शाम से 28 दिसंबर दोपहर तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिक दबाव बनने का अनुमान है। इस कारण, कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी (दो से तीन इंच), जम्मू-कश्मीर, जोजिला-मिनमर्ग अक्ष के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी और लद्दाख के कुछ स्थानों, खासकर कारगिल-जांस्कर क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

Tags: snowfallWeather ReportWeather updateswinter
Previous Post

एडिश्नल कमिश्नर अभिषेक चौहान ने बच्चों संग मनाया क्रिसमस पर्व

Next Post

स्वाती सिंह ने जब दिव्यांग दीपक को दी चलती-फिरती दुकान तो उसकी भर आई आंखें

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

स्वाती सिंह ने जब दिव्यांग दीपक को दी चलती-फिरती दुकान तो उसकी भर आई आंखें

यह भी पढ़ें

रायबरेली : गंगा स्नान करते समय युवक डूबा, तलाश जारी

22/09/2020
Lok Sabha

लोकसभा ने ऊर्जा संरक्षण संशोधन विधेयक को मंजूरी दी

08/08/2022
Savin Bansal

दिव्यांग असहायों का शोषण व अधिकारों का हनन बर्दाश्त नही किया जाएगा

13/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version