• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर निर्माण के लिए एक क्विंटल सोना-चांदी जानें किसने किया दान?

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म, राष्ट्रीय
0
राम मंदिर

राम मंदिर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने शनिवार को एक क्विंटल सोना-चांदी और पैसे राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिए हैं। महंत नृत्य गोपाल दास को राम भक्तों ने बीते एक महीने में ये सोना-चांदी और पैसे दान में दिए थे।

अब तक राम मंदिर ट्रस्ट को तकरीबन 30 करोड़ रुपये और कई टन सोना और चांदी दान में मिल चुके हैं

महंत नृत्य गोपाल दास ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को एक क्विंटल सोना-चांदी और पैसे सौंप दिए हैं। बता दें कि रामलला की आधारशिला रखने से पहले ही राम भक्तों के द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और महासचिव के पास सहयोग की राशियां मिलने लगी थीं। अब तक राम मंदिर ट्रस्ट को तकरीबन 30 करोड़ रुपये और कई टन सोना और चांदी दान में मिल चुके हैं।

एक क्विंटल से ज्यादा सोना और चांदी आया

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर निर्माण को लेकर पिछले 2 महीने से ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के पास आ रहे राम भक्त कुछ न कुछ दे रहे थे। विशेष रुप से चांदी दे रहे थे। वहीं मणिराम दास छावनी के पुजारी दिवंगत बजरंग दास ने भी मंदिर निर्माण के लिए 40 किलो के चांदी के ईंट दी थी। ऐसे ही 10 किलो 1 किलो 5 किलो कुल मिलाकर एक क्विंटल चांदी रखी थी और सोने के दाने भी थे, जिसे आज सुरक्षित रखने के लिए ट्रस्ट को सौंपा है।

अयोध्या में राम जन्मभूमि की आधारशिला रखे जाने के लिए ट्रस्ट के द्वारा सभी तीर्थ स्थलों की मिट्टी और जल मंगाया गया था। आज भी उसका लगातार आना जारी है। भारत के प्राचीन तीर्थ स्थल और समुद्र सरोवर और कुंडों के जल का आना अनवरत जारी है। शनिवार को बुलंदशहर से द्वादश महा लिंगेश्वर महापीठ 11 वर्षों से अभिमंत्रित रुद्राक्ष तथा 21 अभिमंत्रित चांदी के सिक्के 12 ज्योतिर्लिंग के मिट्टी और जल चांदी के नाग-नागिन के जोड़े वास्तु दोष निवारण यंत्र और नौ रत्नों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास को सौंपा गया।

पीएम मोदी बोले- हमारा अभियान है गंदगी भारत छोड़ो

ट्रस्ट के सदस्यों से यह मांग की गई है कि यह सारा सामान राम जन्मभूमि के नींव के अंदर डाला जाए, जिससे कि मंदिर निर्माण की बाधाएं समाप्त हो और यथाशीघ्र राम मंदिर का निर्माण शुरू हो। राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए अकेले महंत नृत्य गोपाल दास की मणिराम दास छावनी पर एक क्विंटल से ज्यादा सोना और चांदी आया है, जिसको आज ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के माध्यम से ट्रस्ट को सौंपा गया है।

बताते चलें कि राम मंदिर निर्माण की आधारशिला 5 अगस्त को प्रधानमंत्री के रखे जाने के बाद भी लगातार श्रद्धालु सोना और चांदी दे रहे हैं। रामलला के मंदिर निर्माण के निमित्त राम भक्तों में उल्लास है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास की मानें तो जो कुछ भी रामलला के मंदिर के निर्माण के निमित्त आ रहा है। वह राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास भेजा जाएगा। अभी संपूर्ण आंकलन करके बताना मुश्किल है कि कितनी चांदी और सोने का सामान आया है।

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हुए लोग घर-घर जाएंगे और राम भक्तों से सहयोग मांगेंगे

ट्रस्ट का कहना है कि अगले कुछ दिनों में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हुए लोग घर-घर जाएंगे और राम भक्तों से सहयोग मांगेंगे। मंदिर निर्माण की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जल्दी मंदिर निर्माण शुरू होगा हमारी इच्छा है। 2022 की रामनवमी भगवान के गर्भ ग्रह में बनाया जाए मौजूदा समय में फैली महामारी की वजह से कार्य में देरी जरूर हुई है, लेकिन उसके बाद भी हमारी प्राथमिकता रहेगी कि हम समय से कार्य पूरा कर लें।

Tags: ayodhya bhumi poojanayodhya newsAyodhya News in Hindiayodhya ram mandirayodhya samacharChampat RaiMahant Nritya Gopal Daspm modiram mandirRAM TEMPLERam Temple in Ayodhyaअयोध्याअयोध्या न्यूजएक क्विंटल सोना-चांदी जानें किसने किया दान?महंत नृत्यगोपाल दासराम मंदिर ट्रस्टराम मंदिर निर्माण
Previous Post

पीएम मोदी बोले- हमारा अभियान है गंदगी भारत छोड़ो

Next Post

विकास दुबे के एक और साथी ने किया सरेंडर, एनकाउंटर के डर से पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचा थाने

Desk

Desk

Related Posts

धर्म

घर में नहीं लगाने चाहिए ये पौधे, जीवन में ला सकते हैं नकारात्मकता

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
Next Post

विकास दुबे के एक और साथी ने किया सरेंडर, एनकाउंटर के डर से पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचा थाने

यह भी पढ़ें

bus accident

खराब बस में ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, 18 लोगों की दर्दनाक मौत

28/07/2021
CM Bhajanlal Sharma

प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश का मिजाज बदला है: मुख्यमंत्री भजनलाल

03/04/2024
नवनीत सहगल navneet sehgal

यूपी में कोरोना कंट्रोल, 873 कन्टेनमेंट जोन व 77 नये मामले: नवनीत सहगल

03/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version