• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कौन है भगवान शिव की बेटी, जाने कैसे हुई थी उत्पत्ति

Writer D by Writer D
03/06/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Sawan

Shiva

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिव परिवार में भगवान शिव (Shiva) , माता पार्वती, गणेश जी और कार्तिकेय को ही हम देखते आए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव की अन्य संतानें भी हैं, जिनकी उत्पत्ति की अलग-अलग कहानियां हैं। भगवान शिव की संतान माने जाने वाले इन देवी-देवताओं के देश में प्रसिद्ध मंदिर भी बनाए गए हैं।

शिव जी (Shiva) की पुत्री अशोक सुंदरी

अशोक सुंदरी भगवान शिव (Shiva) और माता पार्वती की पुत्री मानी जाती हैं। इसका वर्णन पद्म पुराण में मिलता है। पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार, माता पार्वती अपने अकेलेपन से छुटकारा पाना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने कल्पवृक्ष से एक पुत्री मांगी। उस वृक्ष से अशोक सुंदरी की उत्पत्ति हुई। जिस स्थान से शिवलिंग से जल प्रवाहित होकर निकलता है, वह स्थान अशोक सुंदरी का स्थान माना जाता है।

देवी मनसा का जन्म

कई मान्यताओं के अनुसार, मनसा देवी भगवान शिव (Shiva) की सबसे छोटी पुत्री हैं, जिन्हें देवी वासुकी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, वह मस्तक से प्रकट हुईं, इसलिए उन्हें मनसा कहा जाता है। मां मनसा का प्रसिद्ध शक्तिपीठ हरिद्वार में स्थित है।

ऐसे हुआ था अयप्पा का जन्म

भगवान अयप्पा एक प्रमुख देवता हैं, जिनकी पूजा मुख्य रूप से दक्षिण भारत में की जाती है। भगवान शिव को उनका पिता भी माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार जब भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया, तो भगवान शिव उन पर मोहित हो गए, जिसके कारण अयप्पा का जन्म हुआ। अयप्पा स्वामी को हरिहरपुर यानी हर – भगवान शिव और हरि – भगवान विष्णु के नाम से भी जाना जाता है। केरल में भगवान अयप्पा को समर्पित सबरीमाला मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है।

क्रोध से हुई थी जलंधर की उत्पत्ति

जलंधर को भगवान शिव (Shiva) का पुत्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि उनका जन्म महादेव के क्रोध से हुआ था और वह भगवान शिव के शत्रुओं में से एक भी थे। पुराणों में कथा है कि गुरु बृहस्पति की सलाह पर महादेव ने इंद्र की जान बचाने के लिए अपना क्रोध समुद्र में बहा दिया। भगवान शिव के इस क्रोध से समुद्र से एक बालक का जन्म हुआ, जिसका नाम जलंधर रखा गया। जलंधर का वध भी भगवान शिव ने ही किया था।

Tags: Astrologybhagwan shivMondayshiv paeiwarsomwar ka vratTips
Previous Post

छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें: विष्णुदेव साय

Next Post

इस दिन रखा जाएगा रोहिणी व्रत, जानिए पूजा विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Partner
फैशन/शैली

पार्टनर के गुस्से से है परेशान, तो ऐसे करें हैंडल

14/05/2026
amla
फैशन/शैली

इस फल से दूर होगी बालों से जुड़ी हर परेशानी

14/05/2026
dahi bada
खाना-खजाना

मेहमानों के लिए बनाएं स्पेशल तरह से बने दही बड़ा, देखें रेसिपी

14/05/2026
Kitchen
धर्म

खाना बनाते समय करें ये एक काम, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी

14/05/2026
hair
फैशन/शैली

डैमेज बालों को रिपेयर करेगी कॉफी, ऐसे करें इस्तेमाल

14/05/2026
Next Post
Rohini Vrat

इस दिन रखा जाएगा रोहिणी व्रत, जानिए पूजा विधि

यह भी पढ़ें

LPG cylinder

नए साल के पहले दिन आम आदमी को राहत, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

01/01/2022
misdemeanor

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

08/03/2022
house collapsed

जर्जर मकान ढहा, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version