• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थोक महंगाई दर पहुंची आठ महीने की ऊंचाई पर, आलू सहित अन्य सब्जियों के दाम बढ़ें

Desk by Desk
16/11/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
Potatoes, Onions and Tomatoes

आलू, प्याज और टमाटर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

व्यापार डेस्क.     देश में लोगों को लगातार महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. ताजा आकड़ों के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक आधारित (WPI) महंगाई दर आठ महीने की ऊंचाई पर पहुंच चुकी है. थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति पिछले महीने अक्टूबर में 1.48 फीसदी रही, जोकि सितंबर महीने में 1.32 फीसदी थी. अगर पिछले साल के हिसाब से देखा जाए तो अक्टूबर 2019 में थोक महंगाई सिर्फ 0 फीसदी थी.

बिहार : आज 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, होंगे दो उप मुख्यमंत्री

आलू सहित सब्जियों के दाम और मैन्युफैक्चर्ड उत्पाद के दाम बढ़ने से थोक महंगाई बढ़ी है. आलू के दाम में तो 107 फीसदी का उछाल आया. इससे पहले खुदरा महंगाई के आंकड़े भी चिंताजनक स्तर पर रहे हैं.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसारए थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर में लगातार तीसरे महीने बढ़कर 1.48 फीसदी रही. फरवरी के बाद यह थोक मुद्रास्फीति का सबसे ऊंचा आंकड़ा है. अगस्त में यह आंकड़ा 0.16 फीसदी था, जुलाई में नेगेटिव 0.58 फीसदी और जून में यह नेगेटिव 1.81 फीसदी था.

हालांकि, अक्तूबर में खाद्य वस्तुओं के दाम घटे, जबकि इस दौरान मैन्युफैक्चर्ड उत्पाद महंगे हुए. अक्तूबर में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर 6.37 फीसदी रह गई. सितंबर में यह 8.17 फीसदी के स्तर पर थी.

सब्जियों के दाम बढ़े 

अक्टूबर में सब्जियों और आलू के दाम क्रमश: 25.23 फीसदी और 107.70 फीसदी बढ़ गए. वहीं गैर-खाद्य वस्तुओं के दाम 2.85 फीसदी और खनिजों के दाम 9.11 फीसदी बढ़ गए.

मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट महंगे 

अक्टूबर में विनिर्मित उत्पाद 2.12 फीसदी महंगे हुए. सितंबर में इनके दाम 1.61 फीसदी बढ़े थे. इस दौरान ईंधन और बिजली के दाम 10.95 फीसदी घट गए. पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अक्तूबर में 7.61 फीसदी रही है.

खुदरा महंगाई भी चिंताजनक 

गौरतलब है इसके पहले अक्टूबर माह में खुदरा महंगाई के मामले में बड़ा झटका लगा है. खाने पीने की चीजों, मुख्यत: सब्जियों और अंडों की बढ़ी कीमतों की वजह से पिछले माह खुदरा महंगाई बढ़कर 7.61 फीसदी हो गई. खुदरा महंगाई का यह स्तर लगभग साढ़े 6 साल का हाई है. इससे पहले खुदरा महंगाई का सबसे उच्च स्तर मई 2014 में दर्ज किया गया था, जो कि 8.33 फीसदी है.

Tags: 24ghanteonline.comhighInflationmonthpotatoPricesriseVegetablesWholesale
Previous Post

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाला फर्जी कैप्टन गिरफ्तार

Next Post

योगी सरकार ने दिया प्रवासी मजदूरों को तोहफा, मिलेंगे सस्ते किराए पर घर-दुकान

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
प्रवासी मजदूर

योगी सरकार ने दिया प्रवासी मजदूरों को तोहफा, मिलेंगे सस्ते किराए पर घर-दुकान

यह भी पढ़ें

Face Pack

फेस मास्क से घर में ही मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो

20/07/2024
suspended

SI का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, SSP ने किया निलंबित

23/11/2020
CM Yogi inaugurated 39 development projects

डबल इंजन की सरकार के साथ चलिए आजमगढ़ को हम सुरक्षित और समृद्ध बनायेंगे : मुख्यमंत्री योगी

13/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version