• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्यों गुस्से में है मुस्लिम महिलाएं? क्या है ‘Bulli Bai’ एप

Writer D by Writer D
02/01/2022
in Main Slider, Tech/Gadgets, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Bulli Bai app
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। Bulli Bai नाम का एक ऐप सोशल मीडिया पर नफरत फैला रहा है। Bulli Bai सोशल मीडिया पर कुछ एंटी सोशल लोगों की ताजा-ताजा बदमाशी है, जहां पर ये लोग अपना मानसिक कचरा फैला रहे हैं। इस ऐप पर मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है, और उनके खिलाफ नफरत और गंदी-गंदी बातें लिखी जा रही हैं।

Bulli Bai ठीक उसी तर्ज पर काम करता है जिस तर्ज पर कुछ दिन पहले Sulli deal app आया था। Sulli deal को Github पर लॉन्च किया गया था, अब Bulli Bai को भी  Github पर लॉन्च किया गया है।

Github एक होस्टिंग प्लेटफॉर्म पर है। इस प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरह के ऐप मिल जाएंगे। गिटहब, एक ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को ऐप्स बनाने और साझा करने की अनुमति देता है। इसके लिए आपको ई-मेल की जरूरत पड़ती है।

Bulli Bai पर मुस्लिम महिलाओं के मानसिक उत्पीड़न का मामला तब सामने आया जब एक महिला पत्रकार ने ट्विटर पर अपनी आपबीती साझा की। इस ऐप को डेवलेप करने वाले लोगों ने इस महिला पत्रकार की फोटो Bulli Bai ऐप पर शेयर कर दी है, और इस पत्रकार के लिए लोग sexist और misogynist कमेंट लिख रहे हैं।

इस महिला पत्रकार ने अपनी व्यथा कुछ यूं शेयर की, “यह बहुत दुख की बात है कि एक मुस्लिम महिला के रूप में आपको अपने नए साल की शुरुआत इस डर और घृणा के साथ करनी पड़ रही है। बेशक यह बिना कहे ही समझा जाना चाहिए कि sulli deals के इस नए संस्करण में सिर्फ मुझे ही निशाना नहीं बनाया गया है।”

यूपी चुनाव से अलग हुआ RJD, जानिए क्या बोले तेजस्वी यादव

जब कोई Bulli Bai ऐप को खोलता है तो रैंडमली उसे मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें दिखती हैं। एक बार जब यूजर Bulli Bai खोलता है, तो यह आपको एक मुस्लिम महिला के चेहरे को दिखाता है, फिर यूजर इसे Bulli Bai of the day के रूप में प्रदर्शित करता है। इस ऐप पर फिर इस तस्वीर पर भद्दे कमेंट के साथ इसकी बोली लगाई जाती है। फिर इसे हैशटैग #BulliBai के साथ दिन भर ट्रेंड किया जाता है।

Bulli Bai ऐप पर इस बार ट्विटर और फेसबुक पर दमदार मौजूदगी रखने वाली 100 महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। मीडिया समेत दूसरे फील्ड की महिलाओं ने कहा है कि इस घटिया प्लेटफॉर्म पर उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Bulli Bai ऐप किसकी करतूत है?

Bulli Bai ऐप को किसने बनाया है ये जानकारी अबतक नहीं मिल पाई है। लेकिन महिला पत्रकार ने जो स्क्रीनशॉट शेयर की है उसका URL  bullibai.github.io है। अब ये URL डीएक्टिवेट हो गया है। महिला पत्रकार द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में पंजाबी भाषा में कुछ लिखा गया है। GitHub ने इस एप पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अपनी फोटो पब्लिक होने के बाद इस महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल शाखा में इसके शिकायत दर्ज कराई और इसे FIR के रूप में तब्दील करने की मांग की है। महिला की शिकायत पर जबाव देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पुलिस ने इसका संज्ञान ले लिया है और अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

वहीं सूचना तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सफाई देते हुए कहा है कि गिटहब ने उन्हें एक जनवरी की सुबह को ही बताया है कि इस यूजर को ब्लॉक कर दिया गया है। Computer Emergency Response Team और पुलिस इस बारे में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

लगभग 6 महीने पहले आया था Sulli deals app

बता दें कि लगभग 6 महीने पहले इसी अंदाज में सुल्ली डील ऐप आया था। इस ऐप पर भी चुनिंदा और जानी-पहचानी मुस्लिम महिलाओं की फोटो शेयर की गई थी और भद्दे कमेंट के साथ इन तस्वीरों की बोली लगाई जाती थी। इस ऐप के टॉप पर लिखा था find your sulli। इस ऐप को जून 2021 में शुरू किया गया था, मगर इसमें सबसे ज्यादा एक्टिविटी 4-5 जुलाई को हुई। इसका खुलासा तब हुआ जब Deal of the day को ट्वीटर पर शेयर किया जाने लगा। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की थी। इसके बाद GitHub ने Sulli deal app को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था।

Tags: bulli bai appbulli bai controversybulli bai newsbulli bai of the dayBulli bulliIndia News in HindiLatest India News Updatesmuslim womensulli dealsबुल्ली बाईमुस्लिम महिलाएंसुल्ली डील्स
Previous Post

यूपी चुनाव से अलग हुआ RJD, जानिए क्या बोले तेजस्वी यादव

Next Post

सीएम धामी ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि, बोले- परिवार के साथ खड़ी है सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati expelled former minister Antu Mishra from the BSP.
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

13/08/2026
Parliament's Monsoon Session concludes.
Main Slider

संसद का मानसून सत्र समाप्त, हंगामे के बीच लोकसभा में पारित हुए 12 विधेयक

13/08/2026
Karoline Leavitt
Main Slider

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

13/08/2026
Earthquake
नई दिल्ली

लद्दाख में कांपी धरती, चार घंटे में आए 2 भूकंप

13/08/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में सात PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडेय बनीं लखनऊ की SDM

13/08/2026
Next Post

सीएम धामी ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि, बोले- परिवार के साथ खड़ी है सरकार

यह भी पढ़ें

mirabai chanu

CWG: मीराबाई चानू ने बढ़ाई तिरंगे की शान, भारत के लिए जीता पहला गोल्ड मेडल

30/07/2022
KVS

केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन आएगी पहली लिस्ट

07/03/2025
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में कॉन्टैक्टलेस व फेसलेस सर्विसेस का बढ़ेगा दायरा, ‘ई-ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट’ बनेगा जरिया

31/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version