• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें वट सावित्री व्रत में क्यों करते हैं बरगद के पेड़ की पूजा

Writer D by Writer D
27/05/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Vat Savitri Vrat

Vat Savitri Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) रखने और वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इस वर्ष वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) 30 मई को ज्येष्ठ अमावस्या तिथि को है. वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) में सुहागन महिलाए बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और उसमें कच्चा सूत लपेटती हैं. अब प्रश्न यह है कि वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा क्यों करते हैं. इस प्रश्न का जवाब जानते हैं श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से.

वट सावित्री व्रत (Vat Savitri)  मुहूर्त

ज्येष्ठ अमावस्या की शुरुआत: 29 मई, रविवार, दोपहर 02:54 बजे
ज्येष्ठ अमावस्या की समाप्ति: 30 मई, सोमवार, शाम 04:59 बजे
सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रात: 07:12 बजे से प्रारंभ
सुकर्मा योग: प्रात: काल से प्रारंभ

बरगद के पेड़ की पूजा क्यों करते हैं

1. ज्येष्ठ आमवस्या यानी वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) के दिन वट वृक्ष की पूजा इसलिए करते हैं, ताकि सुहागन महिलाओं को अखंड सौभाग्य एवं सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो. पति की उम्र लंबी हो.

2. पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावित्री वट वृक्ष के नीचे ही अपने मृत पति के प्राण वापस लाई थीं. उन्होंने अपने पतिव्रता धर्म से यमराज को प्रसन्न कर आशीर्वाद प्राप्त किया था. इस वजह से महिलाएं ज्येष्ठ अमावस्य को वट वृक्ष की पूजा करती हैं.

3. संतान प्राप्ति के लिए भी वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) वाले दिन बरगद के पेड़ की पूजा करते हैं. सावित्री ने यमराज से 100 पुत्रों की माता होने का वरदान मांगा था. यमराज ने उनको वरदान दे​ दिया, जिसकी वजह से सत्यवान के प्राण भी उनको लौटाने पड़े थे क्योंकि बिना सत्यवान के रहते सावित्री 100 पुत्रों की माता नहीं बन सकती थीं.

4. बरगद का वृक्ष विशाल होता है, उसकी शाखाओं से जटाएं निकली हुई होती हैं. ऐसी मान्यता है कि उन जटाओं से सावित्री का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस वजह से वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की पूजा करते हैं.

5. बरगद के पेड़ में देवी देवताओं का वास होता है. बरगद की जड़ में ब्रह्मा जी, छाल में भगवान विष्णु और शाखाओं में भगवान शिव का वास मानते हैं. इस वजह से बरगद के पेड़ की पूजा करते हैं और एक साथ त्रिदेव का आशीष प्राप्त करते हैं.

6. त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम को जब वनवास हुआ था, तो वे तीर्थराज प्रयाग में भारद्वाज ऋषि के आश्रम में गए थे. वहां पर उन्होंने भी वट वृक्ष की पूजा की थी. बरगद के पेड़ को अक्षयवट भी कहा जाता है.

Tags: vat savitrivat savitri 2022vat savitri datevat savitri importancevat savitri kathaVat Savitri significance
Previous Post

ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

Next Post

मक्कड़ हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

Writer D

Writer D

Related Posts

UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

03/08/2026
School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Next Post
fire

मक्कड़ हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार ने कर दिए अपने पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त, Sensex-Nifty नए शिखर पर

23/09/2024
चारों बेटों से शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर forced to have sexual relations with all four sons

बहू ने सास पर लगाया गंभीर आरोप, चारों बेटों से शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर

12/01/2021

कोविड-19 वैक्सीन 15 करोड़ ​डोज दिसंबर माह तक भारत को देगी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version