• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हज मुसलमानों के लिए क्यों है जरूरी? जानें इसका इतिहास

Writer D by Writer D
22/04/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Hajj Yatra

Hajj Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल लाखों की तादात में मुसलमान मक्का के लिए रवाना होते हैं, जहां वो अल्लाह के घर यानी काबा शरीफ का तवाफ करते हैं। इसी सफर को हज (Hajj) का नाम दिया गया है। हज इस्लाम के अरकान यानी पांच फर्जों में से एक है, जिन्हें एक सच्चे मुसलमान को पूरा करना जरूरी माना जाता है। ऐसे में अपनी लाइफ में एक बार हज (Hajj) करना हर मुसलमान के लिए बहुत जरूरी है। अक्सर लोग हज और उमराह को एक समझते हैं लेकिन ये दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

उमराह पूरी साल में कभी भी किया जा सकता है, लेकिन हज हर साल इस्लामिक कैलेंजर के 12वें महीने जुल हिज्जा के दौरान किया जाता है। हज वही मुसलमान करता है, जिसके पास इसके लिए पैसे हैं और जो शारीरिक तौर पर सेहतमंद है। कुरआन शरीफ में इसका जिक्र किया गया है कि जो अल्लाह के घर तक पहुंचने की ताकत रखे, उस पर हज करना फर्ज है। इस साल भारत से 29 अप्रैल से लेकर 30 मई 2025 के बीच हज यात्रा करने के लिए सऊदी जाएंगे।

हज (Hajj) मुसलमानों के लिए क्यों जरूरी है?

मुसलमानों के लिए हज (Hajj) करने का मकसद अल्लाह से माफी मांगना, अल्लाह के करीब आना और पैगंबरों के नक्शेकदम पर चलना होता है। हज यात्रा में मुसलमानों को सफा और मरवा पहाड़ियों के बीच सात बार दौड़ना होता है। हज यात्रा के दौरान शैतान को पत्थर मारने की रस्म भी होती है। शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम मुसलमानों को अपने जीवन में कम से कम एक बार हज जरूर करना चाहिए।

हज (Hajj) करने का मकसद सिर्फ एक इबादत नहीं, बल्कि हज अल्लाह के करीब होने का जरिया है। यह एक ऐसा पाक सफर है, जिसमें इंसान अपने गुनाहों की माफ़ी मांगता है, सब्र सीखता है और अल्लाह की रहमत की तलाश में निकलता है। हज के दौरान लाखों लोग एक जैसे कपड़े पहनते हैं और एक जैसे काम करते हैं। इस पूर् सफर के दौरान किसी में कोई फर्क नहीं होता है। इससे बराबरी और भाईचारे का पैगाम मिलता है।

हज (Hajj) का इतिहास

इस्लामिक मान्यता के मुताबिक, हज (Hajj) का इतिहास पैगंबर इब्राहिम अलैहिस्सलाम और उनके बेटे इस्माइल अलैहिस्सलाम से जुड़ा हुआ है। जब अल्लाह के हुक्म से इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने काबा की तामीर की और लोगों को काबा में हज के लिए बुलाया, तभी से हज करने का रिवाज़ चला आ रहा है।

हज (Hajj) करने वाले मुस्लिम कई अहम जगहों जैसे मिना, अराफात और मुजदलिफा और हजरत हाजरा पर जाते हैं, जहां इब्राहिम अलैहिस्सलाम के बेटे इस्माइल की कुर्बानी और सब्र की याद में कई रस्में अदा की जाती हैं।

Tags: Hajj yatraislammuslim religion
Previous Post

दर्श अमावस्या पर इस विधि से करें तर्पण, पितरों को मिलेगी तृप्ति

Next Post

यूपी में 33 आईएएस ऑफिसर का तबादला, सीएम के सचिव और सूचना निदेशक भी बदले

Writer D

Writer D

Related Posts

धर्म

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
mole
धर्म

इस जगह तिल का है खास महत्व, लव लाइफ के मामले में होते है…

01/07/2026
blackness of Neck
फैशन/शैली

गर्दन का कालापन इन तरीकों से करें दूर

01/07/2026
Back
फैशन/शैली

सुन्दर पीठ पाने के लिए आज़माएं ये आसान नुस्खे

01/07/2026
Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Next Post
33 IAS officers transferred in UP

यूपी में 33 आईएएस ऑफिसर का तबादला, सीएम के सचिव और सूचना निदेशक भी बदले

यह भी पढ़ें

Keshav Prasad Maurya

केशव प्रसाद मौर्य ने सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिलिपियों का किया लोकार्पण

14/03/2026
Operation Sindoor

दो विमानों को एक ही समय पर मिली टेकऑफ और लैंडिंग की इजाजत, दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

23/08/2023
Murder

पत्नी और मासूम बेटी की हत्या, पति गिरफ्तार

09/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version