• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों को इंफेक्शन से बचाने के लिए उन्हें पौष्टिक आहार देना क्यों जरुरी हैं

Writer D by Writer D
09/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बच्चे जब स्वस्थ होते हैं तो खूब खेलते हैं और मस्ती करते हैं। उनके साथ परिवार के सभी लोग भी खुश रहते हैं। बच्चों को हेल्दी रखने के लिए उनकी डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। बच्चों को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने के लिए उन्हें पौष्टिक और संतुलित आहार देना चाहिए। बच्चे की डाइट में कौन-कौन से तत्व होने चाहिए और उनकी अहमियत क्या है, इस बारे में पैरेंट्स को पहले से ही जानकारी होनी चाहिए।

शारीरिक विकास पर असर

अगर बच्चे को खाने से पोषक तत्व नहीं मिल रहे हैं तो इससे उनके शारीरिक विकास पर असर पड़ सकता है। साथ ही कमजोरी और थकान से लेकर उन्हें कई तरह की गंभीर बीमारियां तक हो सकती हैं।

वह किसी भी समय बाहरी इंफेक्शन के भी शिकार हो सकते है। बच्चों के खाने में कुछ ऐसी चीजों का इस्तामल जरूर करना चाहिए जिनसे उनका इम्युन सिस्टम स्ट्रॉन्ग बना रहे। आइए आपको बताते हैं इंफेक्शन से बचने के लिए कैसा हो बच्चों का प्रोपर डाइट।

मिनरल और फाइबर की जरूरत

शरीर के लिए मुख्य रूप से कार्बोहाइट्रेड्स, प्रोटीन, फैट, विटामिन, मिनरल और फाइबर की जरूरत होती है। बचपन से लेकर बड़े होने तक शरीर के विकास के लिए अलग-अलग तरह के पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है।

बच्चों की डाइट में आयरन से भरपूर अनाज, टोफू, लेग्यूम्स, लेंटिल्स और फ्रूट्स को जरूर शामिल करें। कुछ बच्चे खाना खाने में बहुत ज्यादा नखरे करते हैं। ऐसे में उनकी डाइट पर ध्यान देने की खास जरूरत होती है।

मानसिक विकास पर गहरा असर

भोजन की सही खुराक नहीं मिलने से बच्चों के मानसिक विकास पर भी गहरा असर पड़ सकता है। साथ ही वह मोटापे की समस्या के भी शिकार हो सकते हैं। इस वजह से बाद में उन्हें डायबिटीज, हार्ट संबंधी बीमारी, जोड़ों के दर्द जैसी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। बच्चों में हड्डी और दांतों के विकास के लिए उन्हें कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में खिलाएं।

बच्चों को आयरन युक्त डाइट जरूर दें

मस्तिष्क, शरीर के संपूर्ण विकास और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चों को पर्याप्त मात्रा में आयरन की खुराक मिलना जरूरी होता है। आयरन की ज्यादा कमी होने पर लड़कियों में एनीमिया की समस्या भी हो सकती है। साथ ही उन्हें पीरियड्स में भी समस्या आ सकती है। बच्चों को आयरन युक्त डाइट जरूर दें।

साथ ही विटामिन सी भी लिया जाना चाहिए, क्योंकि यह आयरन युक्त भोजन को शरीर में एब्जॉर्ब करने में मदद करता है और इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाता है।

प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए जरूरी

इसी तरह जिंक यौन अंगों के विकास और विटामिन ए बेहतर आईसाइट तथा प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए जरूरी होता है। वहीं विटामिन-बी नर्वस सिस्टम और शरीर में नई कोशिकाओं के विकास के लिए जरूरी होते हैं।

बच्चे खाने-पीने में अक्सर नखरे करते हैं। मना करने के बावजूद जंक फूड खाना उन्हें बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप बच्चों का टेस्ट बनाए रखने के लिए उन्हें डीप फ्राइड फूड के बजाय घर पर ही बेक्ड या ग्रिल्ड फूड खिलाएं।

Tags: calciumCarbohydratesChild Carechildren dietCoronavirusdiet of childrenHealthhealthy foodInfectionironparentingto avoid infection give this diet to children
Previous Post

लंग्स कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता हैं रोजाना चाय का सेवन

Next Post

नींद न आने से रहते हैं परेशान, तो फौरन करें ये आसान उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Black Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन पर ये टिप्स आजमाते ही चमक जाएगी

28/08/2026
cracked heels
फैशन/शैली

फटी एड़ियों बनेंगी सॉफ्ट, इस पैक का करें इस्तेमाल

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Lemon for Juice
फैशन/शैली

इस रस से मिलेगा जबरदस्त ग्लो, जानें इस्तेमाल का तरीका

28/08/2026
Raksha Bandhan
धर्म

वास्तु के अनुसार दें बहन को दें रक्षाबंधन का तोहफा, होगा खुशियों का आगमन

28/08/2026
Next Post

नींद न आने से रहते हैं परेशान, तो फौरन करें ये आसान उपाय

यह भी पढ़ें

3 planets will transit

03 जून राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

03/06/2022
Mission Rojgar

सरकारी नौकरियों के साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर बन रहे यूपी के युवा

28/08/2025
Rail Through Raj

आरेडिका के जीएम की पुस्तक का यूनिवर्सल बुक सेलर्स पर विमोचन

25/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version