• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छोटी बहू के साथ अवैध संबंध रखने पर भड़की पत्नी, गला काटकर कर दी पति की हत्या

Writer D by Writer D
13/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, भदोही
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में अपनी छोटी बहू से कथित तौर पर अवैध सम्बन्ध रखने पर पत्नी और बड़ी बहू ने मिलकर एक व्यक्ति की गला काट कर शनिवार को हत्या कर दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार घटना कोइरौना थाना के सीता समाहित स्थल के पास इनार गांव में शनिवार आधी रात को उस वक्त हुई जब गुलाब यादव (55) अपनी छोटी बहू के साथ कथित तौर पर सो रहा था।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने प्रारंभिक जांच के बाद रविवार को बताया कि गुलाब यादव के चार बेटे हैं और सभी मुंबई में रहते हैं, वह अपनी पत्नी डगरी देवी (48), बड़ी बहू राधिका और छोटी बहू पूनम (25) के साथ यहां रह रहा था। उन्होंने बताया गुलाब यादव ने अपनी छोटी बहू पूनम से कथित तौर पर अवैध सम्बन्ध बना लिए, जब इसका विरोध उसकी पत्नी और बड़ी बहू ने किया तो गुलाब ने उन दोनों को अपने घर से सौ मीटर दूर स्थित दूसरे घर में रहने को भेज दिया।

एसटीफ ने तत्काल टिकट प्रणाली में सेंध लगाकर टिकट बेचने वाले गिरोह सरगना को दबोचा

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक एक सप्ताह पहले पूनम को बड़ी बहू ने मायके भेज दिया जिस पर गुलाब ने बड़ी बहू राधिका की एक आंख फोड़ दी और सिर पर पत्थर से वार कर घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले गुलाब, पूनम को वापस घर ले आया।

श्री सिंह ने रविवार को बताया कि बीती रात पूनम ने पुलिस को सूचना दी की उसकी सास डगरी देवी और राधिका दोनों चाकू लेकर मारने आ रही हैं, जब पुलिस पहुंची तो गुलाब यादव की गर्दन कटी हुई मिली जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर बताया कि गुलाब यादव के अवैध सम्बन्ध पूनम से होने की पुष्टि हुई है।

घरेलू विवाद के चलते महिला ने दो मासूम बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया सभी से पूछताछ शुरू कर दी गई है और पूछताछ में कई तरह के बयान सामने आने के बाद पूनम ने भी पुलिस को सूचना देने से इंकार किया।

सिंह ने बताया कि हत्या कैसे और किसने की इसकी गहराई से जांच की जा रही है, अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने गुलाब के चारों बेटों को सूचना भेजी है।

Tags: crime newscrime news in hindilatest UP newsup news in hindiUttar Pradesh News
Previous Post

एसटीफ ने तत्काल टिकट प्रणाली में सेंध लगाकर टिकट बेचने वाले गिरोह सरगना को दबोचा

Next Post

राम मंदिर निर्माण के लिए आठ सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन, अधिसूचना जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Next Post
ram mandir nirman

राम मंदिर निर्माण के लिए आठ सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन, अधिसूचना जारी

यह भी पढ़ें

shweta singh kirti

15 अगस्त को सुशांत के लिए बहन श्वेता ने रखी ग्लोबल प्रेयर मीट

14/08/2020
accident

तेज रफ्तार मैजिक पलटी, दस लोग घायल

03/11/2021

हिना खान ने कराया फोटोशूट, तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

02/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version