• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या

Writer D by Writer D
10/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। मोठ थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई धनीराम कुशवाहा की हत्या (Murder) का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी ने रोज रोज के झगड़ों से निजात पाने को अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर धनीराम की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत पर फेंककर रफूचक्कर हो गया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी व प्रेमी समेत चारों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी राजेश एस ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि 2 फरवरी को कुम्हरार ओवर ब्रिज के पास खेत में धनीराम की लाश मिली थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि धनीराम की पत्नी की मौत के बाद उसने अपनी साली बबीता उर्फ सुमन से 10 वर्ष पूर्व शादी कर ली थी।

वहीं बबिता का अपने मायके चिरगांव के बलवान कुशवाहा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मृतक का इसी बात को लेकर बबिता से झगड़ा होता रहता था। जिसकी जानकारी बबिता अपने प्रेमी को देती रहती थी। इसी के चलते बबिता ने बलवान के साथ मिलकर पति की हत्या (Murder) की साजिश रची।

योजना के अनुसार धनीराम जब खेत की रखवाली कर रहा था, तभी बलवान अपने दो साथियों राघवेंद्र राजपूत व संजय राजपूत निवासी चिरगांव के साथ अपनी स्कॉर्पियो से वहां पहुंचा और सभी ने मिलकर शराब पी। जब धनीराम को ज्यादा नशा हो गया तो बलवान ने तौलिया से उसका गला घोंट दिया। मौत होने पर शव को खेत में फेंककर सभी फरार हो गए थे। इस खुलासे में सर्विलान्स टीम का भी बड़ा योगदान रहा।

Tags: Jhansi news
Previous Post

घरेलू विवाद में की भाभी की हत्या

Next Post

सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
Sub Inspector committed suicide by shooting

सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

पूर्व सांसद धनंजय सिंह

नैनी जेल पहुंचे माफिया सांसद धनंजय सिंह की बधाई गई सुरक्षा, PAC के साथ अतिरिक्त फोर्स तैनात

10/03/2021
CM Yogi gave allotment letters to the beneficiaries of various schemes.

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया आवंटन पत्र, चेक, मकान की चाबी व सम्मान

01/06/2026
cm yogi

CM योगी आज से वाराणसी दौरे पर, कोरोना से बचाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version