• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी से नाखुश पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Murderer arrested

हत्यारोपी पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दो दिन पूर्व यमुना एक्सप्रेस-वे के पास झाड़ियों में मिले युवक की लाश के मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और उसके हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

पत्नी ने अपने प्रेमप्रसंग के चलते पति के संग आगरा घूमने आई और यहां प्रेमी के साथ उसको मौत के घाट उतार दिया।
इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि विगत 16 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेस वे के राया कट के पास जंगल में एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ मिला था।

इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसपी ग्रामीण श्रीशचन्द्र के पर्यवेक्षण तथा सीओ महावन आईपीएस आरती सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी राया सूरजप्रकाश शर्मा और सर्विलांस टीम प्रभारी जसवीर सिंह लगे हुए थे। थाना प्रभारी राया सूरजप्रकाश शर्मा और सर्विलांस प्रभारी जसवीर सिंह ने पूरा मामला खंगाला तो पता चला कि मृतक शिव कुमार अपनी पत्नी पूनम के साथ ताजमहल देखने के लिए 14 दिसंबर को आगरा गया था । इसके बाद युवक का शव पड़ा हुआ मिला और पत्नी गायब थी ।

कुंभ मेले से ब्रज तीर्थ विकास परिषद का कोई लेना देना नहीं है : शैलजाकांत मिश्रा

पुलिस ने सुराग तलाशते हुए मृतक की पत्नी पूनम पुत्री चन्द्रपाल निवासी गोरोला थाना टप्पल जिला अलीगढ और इसके प्रेमी संदीप कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी गांव गोरोला थाना टप्पल को मुखबिर की सूचना पर अलीगढ बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी श्री ग्रोवर ने बताया कि पूछताछ करने पर मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि पिछले तीन साल से गांव के ही रहने वाले संदीप से उसके अवैध संबंध थे लेकिन विगत 29 जून को उसके परिजनों ने मृतक से उसकी शादी करा दी थी । इस शादी से वह खुश नहीं थी । इसीलिए हत्यारोपी पत्नी ने प्रेमी संदीप के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने की योजना बनायी थी ।

लापता दलित बालिका का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

योजनानुसार आगरा से लौटते वक्त राया कट पर मृतक और उसकी पत्नी उतरे थे । वहां हत्यारोपी पत्नी ने लघुशंका का बहाना बनाकर पति को जंगल में ले गई थी । वहां पीछे – पीछे पहुंचे प्रेमी संदीप ने भारी पत्थर से सिर कूचल कर शिव कुमार की हत्या कर दी थी । घटना को अंजाम देने के बाद मृतक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ ऑटो में बैठकर टैंक चैराहा होते हुए भाग गई थी। मृतक को क्या पता था कि उसके साथ उसकी पत्नी काल बनकर घूम रही है । हत्यारोपी पत्नी ने पल- पल की सूचना अपने प्रेमी को दी थी। प्रेमी पलवल से ही पीछे-पीछे आगरा पहुंचा था । पुलिस ने पकड़ी हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेज दिया है ।

 

Tags: crime newscrime news in hindimathura crime newsmathura newsup news
Previous Post

जिला न्यायालय में क्लेम कोर्ट की मांग को लेकर अब भूख हड़ताल पर बैठेंगे वकील

Next Post

शराब पिलाकर प्रेमी की गला घोटकर की हत्या, हत्यारोपी प्रेमिका गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
murderer arrested

शराब पिलाकर प्रेमी की गला घोटकर की हत्या, हत्यारोपी प्रेमिका गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

गोरखपुर पहुंचे CM योगी, शहरवासियों को दी 93.89 करोड़ रुपए की सौगात

13/07/2021
Karwa Chauth

करवा चौथ की पूजा में भरा जाता है करवा, जानें इसकी मान्यता

31/10/2023
सीएम योगी CM Yogi

अयोध्या प्राचीन गौरव के अनुरूप हो प्रतिष्ठित, इसके लिए सरकार कृत संकल्पित : सीएम योगी

26/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version