• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मध्य प्रदेश को साढ़े तीन साल में बनायेंगे आत्मनिर्भर : शिवराज

Desk by Desk
15/09/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मध्यप्रदेश सरकार पूरा योगदान देगी। हम सभी के सहयोग से अगले साढ़े तीन साल के मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

श्री चौहान यहां जिले के अमायन में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का ड्राफ्ट पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के सहयोग से तैयार किया जायेगा। उन्होंने अमायन क्षेत्र के निवासियों को खुशखबरी सुनाते हुए कहा कि कल से अमायन में तहसील कार्यालय शुरू हो जायेगा। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने मंच से ही संभागीय कमिश्नर एवं कलेक्टर को अमायन में तहसील कार्यालय शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने मेहगाँव विधानसभा क्षेत्र के रौन कस्बे को नगर पंचायत बनाने की कार्रवाई भी पूरी कर ली है।

महोबा : विस्फोटक कारोबारी की मौत की जांच के लिए एसआईटी गठित

कृषि उपज मंडी परिसर अमायन, भिण्ड में आयोजित कार्यक्रम में आज श्री चौहान एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने 20 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को आर्थिक सहायता व उपकरण भी वितरित किए। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह एवं नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओ पी एस भदौरिया भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लगभग 160 करोड़ रूपए लागत की माँ रतनगढ़ सिंचाई परियोजना को भी प्रदेश सरकार ने फिर से शुरू करा दिया है। इस सिंचाई परियोजना से अमायन क्षेत्र के 63 गाँवों की जमीन सिंचित होगी। उन्होंने मेहगाँव क्षेत्र में बने नए स्टेडियम, कृषि उपज मंडी एवं अन्य बड़े विकास कार्यों का नामकरण महापुरूषों के नाम से कराने के लिये प्रस्ताव भिजवाने के लिए राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया से कहा।

प्राकृतिक खेती के लिए समाज को जागृत और प्रशिक्षित करने की जरूरत : भागवत

इस अवसर पर श्री चौहान ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती द्वारा चलाए गए “पंच-ज” अभियान से हमें प्रदेश के विकास और जन सेवा के लिये कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा सुश्री उमा भारती ने मध्यप्रदेश के विकास के लिये जो श्रृंखला चलाई थी उसे हम आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गाँव, गरीब एवं किसानों के कल्याण के लिये पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हम वचन देते हैं कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और उनका हक दिलाकर रहेंगे। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार 18 सितम्बर को 20 लाख किसानों के खातों में 4 हजार 600 करोड़ रूपए जमा करायेगी। इसी तरह 16 सितम्बर को महाअभियान के तहत शेष गरीबों को एक रूपए प्रतिकिलो के हिसाब से राशन मिलना प्रारंभ कर दिया जायेगा।

प्रदेश सरकार विकास कार्यों के लिये धन की कमी नहीं आने देगी। सरकार ने जनहित की बंद पड़ी योजनाओं को फिर से शुरू कर दिया है। सरकार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले पथ विक्रेताओं को 10 – 10 हजार रूपए का ऋण बिना ब्याज के मुहैया करा रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश सरकार पत्रकारगणों पर मेडीकल बीमा के अतिरिक्त प्रीमियम का बोझ नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ प्रीमियम प्रदेश सरकार भरेगी।

राम मंदिर निर्माण में एक नई बाधा, भरतपुर में अयोध्या आ रहे है 25 ट्रक पत्थर जब्त

पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा हमें भरोसा है कि आत्मनिर्भर भारत योजना में मुख्यमंत्री श्री चौहान मध्यप्रदेश को मॉडल बनाकर दिखायेंगे। सुश्री उमा भारती ने यह भी कहा कि महामारियों के फैलने के पीछे प्रकृति के साथ किया गया अन्याय भी है। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति, प्रकृति, पर्यावरण, विज्ञान एवं आस्था को साथ लेकर चलती है। हमें अपनी जीवनशैली बदलकर, इसी संस्कृति पर चलना होगा।

नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्री ओ पी एस भदौरिया ने स्वागत उदबोधन दिया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन माह के भीतर ही मध्यप्रदेश की नई सरकार ने मेहगाँव, अमायन व गोरमी क्षेत्र के विकास के लिये 350 करोड़ रूपए की सौगातें दी हैं। जिसमें पेयजल योजनायें, स्टेडियम, स्कूल भवन, सिंचाई परियोजनायें तथा अन्य विकास कार्य शामिल हैं। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरमी ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारौली एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहगांव में नए भवनों का निर्माण प्रत्येक की लागत एक-एक करोड़, गहेली से सायना रोड 3.20 करोड़ तथा अमायन से तुलसीपुरा मेहगांव मार्ग लागत 3.60 करोड़ रुपए। साथ ही मेहगांव जनपद पंचायत की विभिन्न ग्राम पंचायतों में महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मंजूर हुए 3.24 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही मदेपुरा से सायपुरा रोड लागत 2.60 करोड़ रुपए एवं मेहगांव तहसील की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत 4.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

दिल्ली के उप-मुख्युमंत्री मनीष सिसोदिया को आया बुखार, किया आइसोलेट

मुख्यमंत्री ने 10 बच्चियों को लाड़ली लक्ष्मी अंतर्गत प्रमाण पत्र, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जाग्रति आजीविका संकुल स्तरीय संघ को एक लाख की सहायता, पथ विक्रेता योजना ग्रामीण व शहरी के अंतर्गत 5-5 हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता। योजना के तहत अनुगृह सहायता के रूप में एक परिवार को चार लाख एवं 5 परिवारों को 2-2 लाख रुपये की अनुगृह राशि के चैक सौंपे गए। इसी तरह मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत विवाह सहायता के रूप में 5 हितग्राहियों को 51-51 हज़ार रुपये के चैक दिए। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा 6 दिव्यांगजनो को बेटरी चलित ट्राइसिकल भी वितरित की गईं।

Tags: 24ghante online.comNational newspolitical newsshivraj singh chauhanआत्मनिर्भर भारतआत्मनिर्भर मध्य प्रदेशकांग्रेस पर हमलाशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

हेमंत सोरेन ने कहा- सोच और नीयत सही है तो कोई भी काम असंभव नहीं

Next Post

राणा दग्गुबाती की पत्नी मिहीका बजाज की तस्वीरें इस आउटफिट में आई सामने

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
mihika bajaj

राणा दग्गुबाती की पत्नी मिहीका बजाज की तस्वीरें इस आउटफिट में आई सामने

यह भी पढ़ें

Nalini Sriharan

30 साल बाद जेल से बाहर निकली राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी, कही ये बात

12/11/2022
benefits of nude sleepping

इस प्रकार से सोने के फायदे जानकर हो जाएंगे दंग

07/12/2025
Vande Bharat Express

उत्तराखंड को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

25/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version