• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब तक आशीष मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, भूख हड़ताल पर बैठूंगा : सिद्धू

Writer D by Writer D
08/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर की घटना को मुद्दा बनाकर पूरा विपक्ष योगी सरकार को घेरने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को पीड़ितों से मिले। वे दिवंगत पत्रकार रमन कश्यप के घर पहुंचे और परिजनों से बातचीत करने के बाद वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक केन्द्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, मैं यहां भूख हड़ताल पर बैठूंगा। इसके बाद मैं मौन हूं कोई बात नहीं करूंगा।

नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को लखीमपुर घटना में दिवंगत हुए पत्रकार रमन कश्यप के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ विधायक मदनलाल, शिमला के लोकनिर्माण मंत्री विजेंदर, विधायक राजकुमार चब्बेआल, पटियाला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह उड्सर, उपाध्यक्ष गौरव संधू, ओएसडी सुमिल सिंह भी शामिल रहे।

धरने पर बैठने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्रकारों से कहा कि इंसानियत मर चुकी है। किसानों के ऊपर सोच समझकर तेज गाड़ी भगाकर रौंदते हुए चले जाना कहां की इंसानियत है। ये हैवानियत है, कोई हैवान ही ऐसा कर सकता है। यहां इंसाफ का दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है।

अमीर के लिए, मंत्री के लिए, गरीब के लिए और किसान के लिए अलग-अलग कानून लागू किये जा रहे हैं। मैं स्वतंत्रता सेनानी का बेटा हूं, इसलिए मैं विनम्रता से कहता हूं कि जब तक केन्द्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, मैं यहां भूख हड़ताल पर बैठूंगा, कोई परवाह नहीं।

ये किसान की इज्जत की रोटी की लड़ाई है। गरीब और मजलूमों के हकों की लड़ाई है। हक की लड़ाई से एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा।

Tags: lakhimpur casenavjot siddhu
Previous Post

पूरे प्रदेश में कैम्प लगाकर ऋण आवेदन पत्रों का निस्तारण कराया जाय : सहगल

Next Post

”कमल शक्ति अभियान” के तहत’ BJP महिला मोर्चा ने CM को भेंट किया कमल के फूल का प्रतीक चिह्न

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post

''कमल शक्ति अभियान'' के तहत' BJP महिला मोर्चा ने CM को भेंट किया कमल के फूल का प्रतीक चिह्न

यह भी पढ़ें

House

घर में खुशियां लाती हैं ये चीजें

27/01/2026
The film No Means No is ready for release, will be released in November

फिल्म नो मीन्स नो रिलीज के लिए तैयार, नवंबर में होगी रिलीज

12/06/2021
Utpanna Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी के दिन इस शुभ संयोगों में करें पूजा, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

26/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version