• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बूथ जीतिए, चुनाव जीतिएः सीएम योगी

Writer D by Writer D
19/09/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मिशन मिल्कीपुर में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधकारियों संग बैठक की। सीएम ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बूथ जीतिए, चुनाव जीतिए। सीएम ने मंडल स्तर के पदाधिकारियों से भी सांगठनिक रिपोर्ट ली और कहा कि अधिक से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत कीजिए।

हर बूथ पर जीत निर्धारित करनी है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि हमें चुनाव बूथ पर लड़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्र दिया है कि बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे। हमें हर बूथ पर जीत दर्ज करनी है। पदाधिकारी बूथों की कटेगरी निर्धारित कर लें। ए कैटेगरी के बूथ पर बड़ी जीत दर्ज करनी है। बी कैटेगरी के बूथों को ए कैटेगरी तथा सी कैटेगरी के बूथों को बी कैटेगरी में लाना है।

पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस (25 सितंबर) पर पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बूथों पर जाएं और स्थानीय लोगों से संपर्क कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से चल रही प्रदेश, अयोध्या व मिल्कीपुर में चल रहीं विकास योजनाओं के बारे में अवगत कराएं।

30 सितंबर तक करा लिए जाएं सम्मेलन

कार्यकर्ताओं से संवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संगठन की योजना के अनुसार किसान, अधिवक्ता प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी सहित सभी वर्गों के सम्मेलन आयोजित किए जाएं। 30 सितम्बर तक यसभी प्रकोष्ठों, विभागों की बैठक तथा सभी मोर्चा के सम्मेलन आयोजित हों। इसके उपरांत सभी को मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए जिम्मेदारी सौंप दी जाए।

यह जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, योगी सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मयंकेश्वर शरण सिंह, सतीश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, डॉ. अमित सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कोरी, राघवेंद्र पांडेय, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल सहित मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ व विभाग के संयोजक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ayodhya newscm yogiYogi News
Previous Post

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को ‘मिशन कर्मयोगी’ से जोड़ रही योगी सरकार

Next Post

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उन्नाव की स्थापना पर लगी अंतिम मुहर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
chandigarh university

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उन्नाव की स्थापना पर लगी अंतिम मुहर

यह भी पढ़ें

Kapil

कपिल ने फैन से इस बात के लिए मांगी माफी, जाने पूरा मामला

11/05/2022
गुजरात पंचायतों के लिए मतदान जारी

गुजरात : 31 ज़िला पंचायतों, 81 नगरपालिकाओं व 231 तालुक़ा पंचायतों के लिए मतदान जारी

28/02/2021
bribe

कनिष्ठ अभियंता 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

15/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version