• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी पुलिस की जो लाठियां हम पर चलीं, काश वह हाथरस की बेटी की रक्षा में चलतीं : प्रियंका गांधी

Desk by Desk
01/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, राष्ट्रीय, हाथरस
0
राहुल गांधी

राहुल गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद से पूरे देश में उबाल है। इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने गुरुवार को सामूहित दुष्कर्म की पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोका गया। बाद में दोनों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने से पहले दोनों ने राज्य में जंगलराज होने और पुलिस द्वारा लाठियां चलाने का आरोप लगाया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि हाथरस जाने से हमें रोका गया है। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियां चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियां हमें रोक नहीं सकतीं है। काश यही लाठियां, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।

हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती। pic.twitter.com/lRq9kLSHJz

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 1, 2020

राहुल गांधी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न डरने की नसीहत दी है। राहुल ने ट्वीट किया कि दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता है। यूपी में जंगलराज का यह आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं बल्कि ‘तथ्य छिपाओ, सत्ता बचाओ’ है।

दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता।

UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है।

इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 1, 2020

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए थे। उनके साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया था। इसके बाद दोनों नेता पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े थे। हालांकि थोड़ी दूरी पर राहुल की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को जीप में बैठाकर एफ-1 गेस्टहाउस ले गई। जहां पर अब उनको छोड़ दिया गया है।

Tags: bjpcongressHathras caseIndia News in HindiLatest India News Updatespriyanka gandhirahul gandhiUP governmentYogi Adityanathकांग्रेसप्रियंका गांधींराहुल गांधीहाथरसहाथरस कांड
Previous Post

खेत कानूनों का विरोध करने के लिए, राहुल गांधी 3 से 5 अक्टूबर तक पंजाब में ट्रैक्टर रैली करेंगे

Next Post

ममता बनर्जी बोलीं-हाथरस गैंगरेप घटना की निंदा के लिए शब्द नहीं

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
ममता बनर्जी Mamta Banerjee

ममता बनर्जी बोलीं-हाथरस गैंगरेप घटना की निंदा के लिए शब्द नहीं

यह भी पढ़ें

CM Yogi Adityanath

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बने CM योगी आदित्यनाथ

20/06/2021
kanwariyas

गंगा स्नान से लौट रही बस-व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, 22 श्रद्धालु घायल

02/02/2022
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने किया स्मार्ट रीडिंग जोन लाइब्रेरी तक्षशिला का लोकार्पण

10/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version