• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सही आहार और व्यायाम के साथ कोलेस्ट्रॉल ऐसे कर सकते हैं कम

Writer D by Writer D
25/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
healthy diet

healthy diet

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शरीर में कोलेस्ट्रॉल अगर सामान्य मात्रा में होता है तो धमनियों और शिराओं में रक्त का प्रवाह बिना रुकावट के होता रहता है, लेकिन जब कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाती है तो धमनियों में थक्के बनने शुरू हो जाते हैं। इससे रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) बढ़ जाता है और इसके कारण हृदय संबंधी रोगों का जोखिम बढ़ जाता है। अनियमित जीवनशैली, तनाव, अनिद्रा, फास्ट फूड का सेवन और अति व्यस्तता के कारण कसरत के लिए समय न होना कोलेस्ट्रॉल को एक गंभीर समस्या बना रहा है। कोलेस्ट्रॉल कम करने का सबसे अच्छा तरीका आहार और व्यायाम के माध्यम से जीवन शैली में बदलाव है।

मोटापा, धूम्रपान, अत्यधिक शराब, उम्र बढ़ना, आनुवांशिक और मुख्य स्थितियों जैसे शुगर, हाई बीपी, किडनी रोग और लिवर से जुड़े रोग कोलेस्ट्रोल की समस्या को ज्यादा बढ़ाते हैं। इसका बढ़ना शरीर के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देता है। आमतौर पर रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर 200 मिलीग्राम/डीएल से कम होना चाहिए।

न्यूयॉर्क कार्डियक डायग्नोस्टिक सेंटर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, घुलनशील फाइबर और स्वस्थ वसा को अपनाते हुए संतृप्त और ट्रांस फैट को कम करना ही हृदय को स्वस्थ बनाने वाले आहार अपनाने की कुंजी है। जहां तक व्यायाम का सवाल है, सप्ताह में पांच बार कम से कम 30 मिनट की एरोबिक करने का लक्ष्य रखें। इसमें पैदल चलना, बाइक चलाना, जॉगिंग या व्यायाम करना शामिल हैं।

यदि धूम्रपान करते हैं, तो आदत छोड़ देने से सेहत को फायदा होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि धूम्रपान एचडीएल को कम करता है, जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। शरीर को एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को धमनियों से हटाने के लिए एचडीएल के उच्च स्तर की जरूरत होगी।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं ये चीजें

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए संतृप्त वसा, जैसे रेड मीट और पूर्ण वसा वाले डेयरी उत्पादों की खपत को कम करना चाहिए। आहार में ट्रांस फैट और तेल को कम से कम करना होगा, यानी तले हुए खाद्य पदार्थों को।

अगला कदम उन खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाना है जो हृदय के लिए स्वस्थ माने जाते हैं। मोनोअनसैचुरेटेड फैट वाले खाद्य पदार्थ फायदेमंद होते हैं क्योंकि वे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं। मोनोअनसैचुरेटेड फैट वाले खाद्य पदार्थों में एवोकाडो, नट्स जैसे बादाम, काजू और कनोला तेल यानी सफेद सरसों का तेल, जैतून, या मूंगफली के तेल के साथ खाना बनाना शामिल है।

पॉलीअनसेचुरेटेड वसा को शामिल करने से हृदय रोग का खतरा भी कम हो सकता है और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। उन खाद्य पदार्थों की तलाश करें जिनमें एक महत्वपूर्ण प्रकार का पॉलीअनसेचुरेटेड वसा ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसमें अखरोट, सूरजमुखी के बीज, मछली शामिल हैं। घुलनशील फाइबर भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं, जिनमें साबुत अनाज और जई, बीन्स, दाल, सेब, नाशपाती और मटर शामिल हैं।

Tags: Cholesterolcholesterol levelcholesterol level increasecholesterol loweringexerciseright dietwhat is cholesterolकोलेस्ट्रॉलकोलेस्ट्रॉल कमकोलेस्ट्रॉल क्या है"कोलेस्ट्रॉल लेवलकोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ा हुआ
Previous Post

घर बनवाते समय नहीं होगी पैसों की कमी, इन बातों का रखें ध्यान

Next Post

आलस दूर करने वाली चाय आपके बालों को भी चमका सकती है, जानें कैसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Next Post

आलस दूर करने वाली चाय आपके बालों को भी चमका सकती है, जानें कैसे

यह भी पढ़ें

Oil

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
suresh khanna

माफिया और अपराधियों ने सपा सरकार में कर दी थीं सभी हदें पार : सुरेश खन्ना

24/05/2022
ATS Raid

काकोरी इलाके में ATS का छापा, संदिग्ध आतंकवादी के छिपे होने की खबर

11/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version