• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैक्सीन लोड किए बिना ही नर्स ने युवक को लगा दी खाली सुई, वीडियो वायरल

Writer D by Writer D
25/06/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
corona vaccination

corona vaccination

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना टीकाकरण प्रक्रिया में कई बार लापरवाही और गड़बड़ी के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के सारण जिले से सामने आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, यहां एक नर्स ने इंजेक्शन में कोरोना वैक्सीन लोड किए बिना खाली सुई युवक को लगा दी। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया, लेकिन इस मामले को मानवीय भूल बता रहा है। हालांकि, इस मामले में गड़बड़ी की आशंका भी जताई जा रही है।

यह है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला स्वास्थ्यकर्मी सिरिंज का रैपर फाड़ती नजर आती है। इसके बाद वह सिरिंज में कोविड वैक्सीन भरे बिना इंजेक्शन लगा देती है। दरअसल, जब वह नर्स युवक को वैक्सीन लग रही थी, तब उसके दोस्त ने पूरी घटना का वीडियो बनाया था। हालांकि, उस वक्त तक संबंधित युवक और उसके दोस्त को वैक्सीन नहीं लगने का पता नहीं लगा।

इस मामले में सारण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। लापरवाही के आरोप में नर्स चंदा कुमारी से 48 घंटे में जवाब मांगा गया है। साथ ही, उसे तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से भी हटा दिया गया।

BJP की पूर्व पार्षद की घर के सामने हत्या, बदमाशों ने 17 बार मारे चाकू

बता दें कि इस मामले में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने लापरवाही बरते जाने से साफ इनकार किया। उनका कहना है कि नर्स ने जानबूझकर लापरवाही नहीं की, क्योंकि भीड़ काफी ज्यादा थी। उससे भूलवश ऐसा हो गया। उस युवक को पहली डोज लगाने के लिए दोबारा बुलाया गया है। वहीं, युवक को मनमुताबिक नई तारीख चुनने के लिए भी कहा गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की बात संबंधित युवक अजहर ने भी दोहराई। उसने कहा कि नर्स ने किसी दुर्भावना से नहीं, बल्कि भूलवश खाली सिरिंज लगा दी। उसने नर्स को माफ करने की भी बात कही।

इस पूरे मामले में प्रशासन भले ही गलती होने की बात कह रहा है, लेकिन यह प्रक्रिया कोरोना टीकाकरण पर सवाल उठा रही है। अगर इस घटना का वीडियो नहीं बना होता तो युवक को कभी पता ही नहीं लगता कि उसे कोरोना का टीका लगा ही नहीं।

Tags: bihar newsCorona vaccinationcorona vaccination in biharcorona vaccination in indiaNational news
Previous Post

अनुपमा में जल्द ही आने वाला है नया ट्विस्ट, जानिए क्या होगी की कहानी

Next Post

30 साल पूरे होने के बाद शाहरुख ने बयान की अपनी खुशी, पढें उनका मैसेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

03/09/2026
Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
Next Post
After completing 30 years, Shahrukh expressed his happiness, read his message

30 साल पूरे होने के बाद शाहरुख ने बयान की अपनी खुशी, पढें उनका मैसेज

यह भी पढ़ें

Haji Mohammad Salim

अवामी लीग नेता हाजी मोहम्मद सलीम गिरफ्तार

02/09/2024
hair

लंबे बालों के लिए अप्लाई करें ये जेल, आजमाते ही दिखेगा असर

26/06/2026

चीन का Boeing 737 विमान क्रैश, 132 यात्री थे सवार

21/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version