• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला ने प्रेमी संग रची थी अपने ही बेटे की अपहरण की साजिश, गिरफ्तार

Desk by Desk
19/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
अपहरण

महिला ने प्रेमी संग रची थी अपने ही बेटे के अपहरण की साजिश, गिरफ्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के लाइन पार क्षेत्र में बालक के अपहरण के आरोप में उसकी मां और फेसबुक प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को बताया कि पिछली सात अगस्त को लाईन पार से पांच वर्षीय मासूम ध्रुव का घर के बाहर खेलते समय अपहरण हो गया था। अपने ही पुत्र का अपहरण करने से पहले शिखा ने प्रेमी अशफाक की कार में बैठकर सेल्फी भी ली थी। बच्चे की फिरौती की रकम मिलने के बाद उसका इरादा प्रेमी के संग तेलंगाना में जाकर शादी करके जिम खोलने का था। मां ने बच्चे को पुलिस के सामने कुछ न बताने की 15 दिन की ट्रेनिंग दी थी।

दिनदहाड़े बाजार में सराफा व्यापारी को किया आग के हवाले, घटना सीसीटीवी में कैद

श्री चौधरी ने बताया कि मासूम के अपहरण की साजिश रचने वाली कलयुगी मां शिखा का विवाह 2011 में लाइनपार के रामलीला मैदान निवासी गौरव से हुआ था। शिखा की एक आठ साल की बेटी और एक पांच साल का बेटा ध्रुव है। दो साल पहले शिखा की फेसबुक पर तेलंगाना के निजामाबाद निवासी अशफाक से दोस्ती हुई थी। बिजली मिस्त्री अशफाक से यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

गौरव के नाना अपनी जमीन में से हिस्सा देने की बात कहते थे लेकिन जब उनकी मृत्यु हुई, तो पता चला कि वह सब कुछ गौरव की मौसी रेखा के नाम कर गए हैं। उसके बाद रुपये के लालच में शिखा ने अपने प्रेमी अशफाक के साथ अपने बेटे की अपहरण की साजिश रची। अपहरण से मिलने वाले फिरौती की रकम को लेकर तेलगांना में जाकर अशफाक से शादी कर जिम खोलने की योजना बनायी।

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन की मौत, 2 घायल

एसएसपी ने बताया कि रुपये के लालच और प्रेमी के साथ शादी रचाने के लिए शिखा ने मार्च में ही बेटे के अपहरण की पटकथा तैयार कर दी थी। अपहरण के बाद पुलिस पकड़ न ले, इसलिए इंटरनेट के जरिए नौ बार कॉल करके ट्रायल कर बाकायदा रिहर्सल किया गया था। लॉकडाउन की वजह से बेटे के अपहरण का समय अगस्त तक खींच गया।

अगस्त के शुरुआत में शिखा ने अशफाक को मुरादाबाद आने के लिए कहा था। अशफाक तेलंगाना से टैक्सी करके सात अगस्त की सुबह मुरादाबाद पहुंच गया और एक होटल में कमरा ले लिया।

अशफाक के आने के बाद शिखा अशफाक से मिलने गई और एक कार में बैठकर एक सेल्फी भी ली और पूरी जानकारी दी कि वह अपने बेटे को किस समय उसके हवाले करेगी। दोपहर के समय खुद अपने पांच साल के बेटे को लेकर अशफाक के पास रामलीला मैदान आकर कार तक छोड़कर वापस घर लौट गई थी। चार घंटे बाद शिखा का पति गौरव घर आया, तब इस बात की जानकारी दी गई। शिखा ने तुरंत अशफाक को फोन कर फिरौती की रकम की मांग करने के लिए कहा। असफाक ने मुरादाबाद के होटल से ही इंटरनेट कॉल करके 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

प्रेम प्रसंग से नाराज जीजा ने किया हत्या का प्रयास, गर्दन काटी

गौरव ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और मीडिया को एक्टिव देख पकड़े जाने के भय से उसने रात को फोन कर बेटे को छोड़कर चले जाने के लिए कहा, लेकिन लॉकडाउन शुरू हो गया था, इसलिए होटल वाले ने बाहर निकलने से मना कर दिया था। आठ अगस्त की सुबह अशफाक बच्चे को लेकर गाजियाबाद निकल गया। गाजियाबाद के एक होटल में रुककर बच्चे के लिए पिजा मंगवाया और उसकी पूरी वीडियो बनाकर शिखा को भेजी। सुबह गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे पहुंचकर एक बस में चढ़ा और खुद पीछे बैठ गया और बच्चे की जेब में दो फोन नम्बर और पता लिखकर रख दिया और कहा कि आगे वाली सीट पर जाकर बैठ जाओ। बच्चा सबसे आगे वाली सीट पर जाकर बैठ गया और अशफाक बस से उतरकर चला गया।

कुछ देर बात अपने आपको अकेला पाकर बच्चा रोने लगा। इसके बाद बस के चालक और परिचालक ने बच्चे के परिजन को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को बरामद कर लिया।पुलिस ने बच्चे के अपहरण की सूचना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज जब देखे, तो बच्चे ने काले कपड़े पहन रखे थे। जब बच्चा बरामद हुआ, तब बच्चे ने अलग रंग के कपड़े पहन रखे थे। पुलिस ने जब बच्चे को बरामद किया और शिखा से बात करवाई, तब बच्चे ने फोन पर बात करते समय यह बताया कि मम्मी-पापा को यह बता दो कि आपने ही मुझको उनके साथ भेजा था। यह बात बच्चे ने दो से तीन बार फोन पर बोली थी। इसके बाद पुलिस का माथा ठनक गया और कडाई से पूछताछ करने पर यह हैरतअंगेज खुलासा हुआ है।

Tags: 24ghante online.comBahraich crime newsBanda Crime News in Hindiconspiracy hatched with lovercrime 24ghante onlinehindi national newsmother kidnapped sonSon kidnappedप्रेमी संग रची साजिशबेटे का अपहरणमां ने की बेटे का अपहरण
Previous Post

दिनदहाड़े बाजार में सराफा व्यापारी को किया आग के हवाले, घटना सीसीटीवी में कैद

Next Post

कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा शिकार हो रहे डायबिटीज मरीज

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Diabetes

कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा शिकार हो रहे डायबिटीज मरीज

यह भी पढ़ें

Man places foetus on judge's dais in Jabalpur court

UP PCS सिविल जज भर्ती के आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

11/12/2022
Priyanka Gandhi

2020 में केंद्र ने क्यों बढ़ाया था ऑक्सीजन का निर्यात: प्रियंका

30/05/2021

कांग्रेसियों ने निकाली शक्ति यात्रा, महिला कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

22/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version