• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला सिपाही ने पुलिस निरीक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Writer D by Writer D
17/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सुल्तानपुर
0
UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुल्तानपुर। एसपी कार्यालय में तैनात एक महिला सिपाही (Woman Constable) ने अमेठी जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक (Police Inspector) पर दुष्कर्म (Rape) का आरोप लगाया है। सुल्तानपुर नगर कोतवाली थाने में सिपाही की तहरीर पर निरीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी ओर, पुलिस निरीक्षक ने महिला सिपाही पर अपने दिये गये रुपये मांगने पर पेशबंदी में यह मामला दर्ज कराने का आरोप लगाया है।

सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली नगर में महिला सिपाही की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई और हर पहलू की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक महिला सिपाही ने अमेठी जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक निशु तोमर के विरुद्ध शुक्रवार को सुल्तानपुर नगर कोतवाली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि घटना उस समय की है जब तोमर सुल्तानपुर में तैनात थे। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस निरीक्षक निशु तोमर ने दावा किया कि महिला सिपाही ने उनसे अपनी मां की बीमारी का हवाला देकर रुपये लिए थे और रुपये न देना पड़े, इसलिए उसने उनके खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई है।

उन्होंने कहा कि महिला सिपाही के खिलाफ मैंने सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।  तोमर ने कहा कि करीब तीन माह पहले मैंने अदालत का दरवाजा खटखटाया और महिला सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की अर्जी दी। इस मामले की सुनवाई अगस्त में होनी है।

तोमर ने कहा कि इसकी भनक जब महिला सिपाही को लगी तो उसने पेशबंदी में मेरे खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज कराकर मामले को नया मोड़ दिया है।

Tags: crime newssultanpur news
Previous Post

आरपीएफ सिपाही निलंबित

Next Post

फिरौती के लिए अपहरण कर की गई थी यूकेजी छात्र की हत्या, गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
Kidnap

फिरौती के लिए अपहरण कर की गई थी यूकेजी छात्र की हत्या, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Hair

गर्मियों में सिर की खुजली से है परेशान, दूर करने के लिए करें ये उपाय

17/04/2025
Shrikhand

व्रत में घर पर बनाकर खाएं फलाहारी श्रीखंड

26/02/2025
Nitin Nabeen

पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान: नितिन नबीन

29/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version