• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नारी तुझे सलाम, सालभर के बच्चे को पेट में बांधकर ऑटो चलती है ‘तारा’

Writer D by Writer D
08/03/2021
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Women Day

Women Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाप्राण कविवर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की एक कविता है, ‘वह तोड़ती पत्थर, देखा मैंने उसे इलाहाबाद के पथ पर, वह तोड़ती पत्थर’। इस कविता के भावार्थ को चरितार्थ करती एक महिला इन दिनों छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में सड़कों पर रोजाना देखने को मिलती है। तारा प्रजापति नाम की इस महिला के जज्बे के आगे मर्दों की हिम्मत भी जवाब दे गई। यह महिला अपनी गोद में अपने एक साल के बच्चे को अपने पेट के आगे बांध कर ऑटो रिक्शा चलाती है। महिला दिवस के दिन ऐसी कहानियां जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हर व्यक्ति को प्रेरणा देती है।

खास बात यह है कि अगर इस शहर में किसी से भी तारा प्रजापति के बारे में पूछा जाए तो वह एक ही जवाब देगा कि वह बहुत ही जज्बे वाली महिला हैं। वह अपने बच्चे को गोद में लेकर पूरे शहर में ऑटो रिक्शा चलाने का काम करती हैं।

यह काम बिल्कुल भी आसान नहीं है लेकिन बावजूद इसके उसे यह काम करना पड़ता है। ऐसे में वह अपने काम के दौरान अपने बच्चे का भी पूरा ध्यान रखती है। इसके लिए वह पानी की बोतल के साथ खाने का भी सामान साथ रखती है। कहते हैं कि जहां चाह है, वहां राह है और इंसान यदि चाह ले तो हर काम को किया जा सकता है।

एक लाख के इनामी समेत चार खूंखार नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे

अभावग्रस्त जिंदगी को आगे बढ़ाने के लिए तारा ऑटोरिक्शा चालक बन गई है। तारा 12वीं (कॉमर्स) तक पढ़ी हैं, 10 साल पहले जब उनकी शादी हुई तो परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। किसी तरह से पति ने ऑटो चलाने का काम किया। परिवार की स्थिति सुधर सके इसके लिए तारा ने अपने पति का साथ दिया और खुद भी ऑटो चालक बन गईं।

तारा प्रजापति का कहना है कि वो बेहद ही गरीब परिवार से आती हैं और उनकी बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। पेट पालने के लिए ऑटो चलाना भी जरूरी है। परिवार की स्थिति ठीक नहीं है बच्चों की पढ़ाई और घर ठीक से चल सके इसलिए मैं ऑटो चलाती हूं। मैंने अपने पति के साथ खुद परिवार की जिम्मेदारी उठानी शुरू कर दी है। छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए मैं आज भी संघर्ष करने से पीछे नहीं हटती हूं।

Tags: Google doodle on womens dayHappy Women Day 2021International Women Day 2021international womens day in hindiinternational womens day wishesup newsWomen Day 2021Women's Day 2021womens day
Previous Post

एक लाख के इनामी समेत चार खूंखार नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे

Next Post

रेलवे ने किया महिलाओं को सम्मानित, देश की वीरांगनाओं को ऐसे किया याद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
Railway honored women

रेलवे ने किया महिलाओं को सम्मानित, देश की वीरांगनाओं को ऐसे किया याद

यह भी पढ़ें

भगवान राम का मानवता के रास्ते पर चलने के संदेश को हम बार-बार दोहराते है : नक़वी

16/10/2021
iphone 13

iPhone 13 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 50 हजार रुपये से भी कम में खरीदने का मौका

26/10/2022
murder

भाई की हत्या मामले में सगा भाई समेत तीन गिरफ्तार

02/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version