• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं के हाथों में आएगी रोडवेज बसों की स्टेयरिंग

Writer D by Writer D
30/10/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Drivers

Drivers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। परिवहन निगम की बसों (Roadways Buses) की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। योगी सरकार (Yogi Government) इसके जरिए भी महिलाओं के स्वावलंबन पर जोर दे रही है। महिला चालकों (Women Drivers) के प्रशिक्षण पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। शारदीय नवरात्रि में सीएम योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने रामनगरी में महिलाओं के हाथों में परिवहन निगम की कमान सौंपी थी। अब उन्हें और सशक्त करने के लिए काफी तेजी से कार्य किया जा रहा है। महिलाओं के प्रशिक्षण का पहला बैच 8 मार्च 2021 से शुरू किया था। पहले बैच के उपरांत दूसरे व तीसरे बैच के लिए महिला चालकों को मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इन्स्टीट्यूट कानपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला चालकों (Women Drivers) को लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर लेवल -3 एवं कामर्शियल व्हीकल ड्राइवर लेवल-4 दोनों कोर्स का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

तीन माह की होगी प्रशिक्षण अवधि

प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एसपी सिंह के मुताबिक लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर लेवल-3 कोर्स की प्रशिक्षण अवधि 344 घंटे (03 माह ) की होगी। इसके बाद कौशल विकास मिशन द्वारा निर्धारित सेक्टर स्किल काउंसिल एएसडीसी दिल्ली के माध्यम से एसेसमेंट कराया जाएगा। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का कामर्शियल व्हीकल ड्राइवर लेवल-4 कोर्स का 400 घंटे (04 माह) का प्रशिक्षण होगा। दोनों कोर्स करने के उपरांत डिपो में 17 माह का प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण के दौरान 6000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जायेगा।

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए 1 नवंबर से योगी सरकार चलाएगी विशेष अभियान

यह कोर्स आवासीय है। दोनों कोर्स के दौरान अथ्यर्थियों को छात्रावास में रहना होगा। रहना, खाना आदि निःशुल्क होगा। 24 माह के प्रशिक्षण के उपरांत पिंक बस संचालित करने हेतु डिपो में संविदा चालक के रूप में इनकी तैनाती की जाएगी। इसके लिए आवश्यक है कि अभ्यर्थी पूर्व में किसी संस्थान से कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो।

दूसरे बैच के लिए चाहिए 27 पंजीकरण, अब तक हुए 15

प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य के मुताबिक पूर्व में एक बैच के अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। दूसरे बैच में 27 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अब तक 15 पंजीकरण हो चुके हैं। प्रशिक्षण देने के लिए संस्थान में अभी 12 सीटें और खाली हैं। यहां पहले आने वाली महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा। जनवरी 2024 में इनका प्रशिक्षण पूरा होगा।

सीएम ने रामनगरी में बेटियों के हाथों में दी थी बसों की बागडोर

शारदीय नवरात्रि में मिशन महिला सारथी का आगाज करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी अयोध्या में महिला चालकों व परिचालकों के हाथों में बसों की बागडोर दी थी। 51 बसों को हरी झंडी दिखाई गई थी। इनमें से 18 महिलाएं चालक व परिचालक के रूप में थीं। आगे भी बसों की कमान महिला चालकों के हाथों में रहे, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।

कोर्स के लिए यह दस्तावेज होंगे जरूरी

1. शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठ पास
2. आधारकार्ड
3. बैंक पासबुक
4. एक फोटो
5. लम्बाई 5 फुट 3 इंच
6. आयु अधिकतम 34 वर्ष
7. विस्तृत जानकारी राम पाल मौर्य के मोबाइल नं. 9792746532 या एसपी सिंह के मोबाइल नं. 8726005222 पर प्राप्त की जा सकती है।

Tags: Lucknow Newsmahila sarthiup newsUP roadways busup transportWomen Drivers in up
Previous Post

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए 1 नवंबर से योगी सरकार चलाएगी विशेष अभियान

Next Post

AFG vs SL: अफगानिस्तान ने श्रीलंका को किया चारों खाने चित

Writer D

Writer D

Related Posts

Azam Khan-Shivpal Yadav
Main Slider

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

12/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

उप्र के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

12/08/2026
Noida International Airport
उत्तर प्रदेश

बारिश ने खोली नोएडा एयरपोर्ट की पोल? परिसर में भरा पानी, वीडियो वायरल

12/08/2026
CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
Next Post
AFG vs SL

AFG vs SL: अफगानिस्तान ने श्रीलंका को किया चारों खाने चित

यह भी पढ़ें

Five students were crushed by a truck

ट्रक ने स्कूल से लौट रहीं पांच छात्राओं को रौंदा, एक की मौत; चार घायल

24/09/2024

पीजीटी भर्ती के लिए 12 विषयों के इंटरव्यू कल से शुरू

04/10/2021
body hanging from tree

बंगाल : बीजेपी कार्यकर्ता का पेड़ से लटका मिला शव, TMC पर लगा हत्या का आरोप

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version