• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसी बड़े दल से मिलकर चुनाव नहीं लड़ेंगे : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूबे में 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर तेजी से राजनीतिक समीकरण बदल रहे है। एक ओर सत्तारूढ़ दल भाजपा चुनावी मोड पर है, वहीं प्रमुख विपक्षी दल सपा ने साफ कर दिया है कि वह प्रसपा मुखिया चाचा शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य सभी समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेने में कोई गुरेज नहीं करेंगे। वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी बडे दल से मिलकर चुनाव नहीं लडेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया है कि वह समाजवादी विचारधारा के लोगों को साथ लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे। चाचा शिवपाल सिंह यादव की जसवंत नगर विधानसभा सीट पर सपा कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक उनके साथ रहने वाले लोगों के लिए अन्य सीटें भी सपा छोड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि रालोद के अलावा संजय चौहान की जनवादी पार्टी और केशव मौर्य की महान दल से साथ गठबंधन हो चुका है।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 350 से ज्यादा सीटें जीतकर बहुमत की सरकार बनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में भूमि खरीद के मामलों में कथित तौर पर घोटाला होने की खबर है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और ट्रस्ट के सभी सदस्यों को इस्तीफा देना चाहिए। सपा प्रमुख ने एक बयान में कहा, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में भूमि खरीद के मामलों में भारी घोटाला होने की खबर है, करोड़ों की हेराफेरी का मामला बताया जा रहा है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ट्रस्ट के सभी सदस्यों को इस्तीफा देना चाहिए।

अयोध्या के धर्मपुर गांव में किसानों की भूमि हवाई अड्डा के लिए अधिग्रहित की जा रही है। किसानों को समुचित दर पर मुआवजा मिलना चाहिए। अखिलेश यादव ने बयान में आरोप लगाया, कि समाज में भेदभाव और विपक्ष के प्रति बदले की भावना से कार्रवाई होने से भाजपा सरकार जनता की निगाहों में अपनी साख खो चुकी है और अच्छे दिनों की जनता की उम्मीदें टूट गई हैं। उन्होंने दावा किया, कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई और समाजवादी सरकार बनने में गिने-चुने दिन रह गए हैं और 350 से ज्यादा विधायकों की ताकत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बहुमत में आएगी।

यादव ने प्रदेश के मतदाताओं को पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी को जिताने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि कोरोना संकट और प्रशासनिक दबाव के बावजूद बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी को जीत दिलाकर लोगों ने लोकतंत्र को बचाने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और 12.94 प्रतिशत के सर्वाेच्च स्तर पर बढ़ी महंगाई से घरेलू अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में जबरदस्त वृद्घि से खाद्य सामग्री, परिवहन सभी महंगे हो गए हैं। यादव ने कहा कि मंडियों की व्यवस्था चौपट होने से किसान बदहाल हैं और उन्हें फसल का लाभकारी मूल्य मिल नहीं रहा है और न किसान की आय दुगनी हुई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा ने एक भी अपना वादा पूरा नहीं किया, नौजवानों से रोजगार देने के नाम पर छल हुआ, भर्ती के विज्ञापन बहुत छपे परन्तु भर्ती कहीं नहीं हुई और पूर्वांचल एक्सप्रेस चार वर्ष में भी नहीं बना। प्रदेश में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। उल्टे उसे महंगा कर दिया गया

Tags: akhilesh yadavshivpal yadavup news
Previous Post

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से पत्नी की दर्दनाक मौत, पति गंभीर

Next Post

रिटायर अधिकारी सहित दो लोगों से जालसाजों ने हड़पे एक लाख रूपए

Writer D

Writer D

Related Posts

Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
Next Post
Cyber Fraud

रिटायर अधिकारी सहित दो लोगों से जालसाजों ने हड़पे एक लाख रूपए

यह भी पढ़ें

Truck-Trolley Collision

भीषण सड़क हादसे, मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

03/07/2022
life imprisonment

हत्या के छ्ह साल पुराने केस में सिपाही समेत तीन को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

09/12/2020
Dark Knees

काले घुटनों की वजह से नहीं पहन पाती है शार्ट ड्रेस, तो ट्राई करें ये चीजें

17/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version