• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्माणाधीन सीवरेज परियोजनाओं का कार्य तीव्र गति से किया जाए : शिवराज

Writer D by Writer D
17/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शिवराज सिंह चौहान shivraj singh chauhan

शिवराज सिंह चौहान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा, सतना, कटनी और सिंगरौली नगर निगम क्षेत्रों में निर्माणाधीन सीवरेज प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन की गति को बढ़ाने के निर्देश दिये हैं।

श्री चौहान आज इन चारों नगर निगम क्षेत्रों में सीवरेज परियोजना में प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने चारों जिलों की इस परियोजना में वर्षों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए इनमें गति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परियोजना के ‍क्रियान्वयन में नगर निगम प्रशासन और ठेका कम्पनी की भूमिका की जांच कर रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत की जाये। अगले माह की प्रगति रिपोर्ट पुन: प्राप्त की जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि सीवरेज परियोजनायें शीघ्र पूर्ण करने के लिये सभी कार्यवाहियां त्वरित गति से पूर्ण कर ली जायें।

जंगल में फंदे से लटकता मिला टुंडे कबाबी कर्मी का शव, आत्महत्या की आशंका

रीवा, सतना, कटनी एवं सिंगरौली नगरीय निकायों के सीवरेज प्रोजेक्ट्स का कार्य वर्ष 2016 (रीवा, सतना) तथा 2017 (कटनी, सिंगरौली) में प्रारंभ हुआ, इनमें अभी तक वांछित प्रगति नहीं आयी है। इन चारों का कार्य के.के. स्पन इंडिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। नगरीय निकाय रीवा सीवरेज प्रोजेक्ट की लागत 199.37 करोड़ रूपये तथा सतना परियोजना की लागत 191.56 करोड़ रूपये है।

इसी प्रकार कटनी सीवरेज प्रोजेक्ट की लागत 96.50 करोड़ रूपये तथा सिंगरौली की 110.46 करोड़ रूपये है। सभी परियोजनाओं का अभी तक लगभग एक चौथाई कार्य पूर्ण हुआ है। परियोजना के अंतर्गत पाइप लाइन, रोड रेस्टोरेशन, मेन होल्स, हाऊस सर्विस चैम्बर, हाऊस सर्विस कनेक्शन आदि का कार्य होना है। मुख्यमंत्री ने सभी योजनाओं में तीव्र गति से कार्य किए जाने के निर्देश दिए।

Tags: mp newsshivraj singh chauhan
Previous Post

योगी-मोदी सरकार को छोटे मंदिर छोटे लोग पसंद नहीं : उज्जवल रमण

Next Post

आज पीएम मोदी चेन्नई-केवड़िया तेन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Next Post
pm modi

आज पीएम मोदी चेन्नई-केवड़िया तेन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना

यह भी पढ़ें

सुशांत केस Sushant Case

सुशांत केस : कांग्रेस का बीजेपी पर बड़ा हमला- संदीप सिंह को कौन सा कनेक्शन बचा रहा है?

30/08/2020
Corona

कोरोना का बढ़ता कहर, देश में 24 घंटे में 27 मरीजों की मौत

17/04/2023
Suicide

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

23/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version