• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खुदाई में मजदूरों को मिला 10 कैरेट का हीरा, कीमत है करीब 50 लाख

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
मजदूरों को मिला हीरा

मजदूरों को मिला हीरा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पन्ना। एक कहावत है ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में नौ मजदूरों के साथ हुआ। लॉकडाउन के कारण रोजगार न होने के चलते ये मजदूर अपने को असहाय महसूस कर रहे थे। वहीं, अब अचानक इन नौ मजदूरों की किस्मत चमकी है। उथली हीरा खदान से उन्हें उज्जवल जैम क्वालिटी का 10 कैरेट 69 सेंट का हीरा मिला है।

देश में संक्रमण के आधे मामले सिर्फ 22 दिनों में सामने आए, कुल मामलों की संख्या 12 लाख के करीब

दरअसल, लॉकडाउन में मजूदर बेहाल थे। अनलॉक होते ही किस्मत अजमाने के लिए उन्होंने उथली हीरा खदानों का सहारा लिया। पन्ना जिले के ग्राम रानीपुर की एक निजी जमीन पर आनंदी कुशवाहा ने हीरा कार्यालय से हीरा खनन के लिए पट्टा लिया था। इसमें आनंदी सहित नौ लोगों ने पार्टनर होकर खोदाई की। एक सप्ताह पूर्व इन्हें 70 सेंट की रेज (छोटा हीरा) मिली। जिससे उन्होंने खोदाई का काम तेज कर दिया। मंगलवार को इन्हें उज्जवल जैम क्वालिटी का 10 कैरेट 69 सेंट का हीरा मिला। इसकी अनुमानित कीमत पचास लाख रुपये से अधिक है। उन्होंने इसे हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है।

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पन्ना कार्यालय में ठेके पर मीटर रीडर का काम करने वाले पट्टाधारी आनंदी कुशवाहा ने बताया कि जून 2020 में खदान का पट्टा लिया था। इसमें नौ पार्टनर खदान की खोदाई कर रहे थे। इसमें सभी का बराबर हक है। जब भी यह हीरा नीलाम होगा और उससे जितनी भी राशि मिलेगी, हम सभी पार्टनर बराबर बांट लेंगे।

देश में संक्रमण के आधे मामले सिर्फ 22 दिनों में सामने आए, कुल मामलों की संख्या 12 लाख के करीब

आनंदी ने बताया कि हम लोग चार-पांच वर्षो से खदान लेते रहे हैं, लेकिन कभी हीरा नहीं मिला। इस बार लॉकडाउन के चलते काम नहीं था तो सोचा कि फिर किस्मत आजमाई जाए। हीरा कार्यालय से रानीपुर के निजी क्षेत्र में 625 वर्ग फीट का पट्टा दो सौ रुपये में लिया। जैसे ही लॉकडाउन हटा, हमने खोदाई शुरू की । मालूम हो, निजी जमीन पर हीरा खनन के खोदाई का पट्टा लिया जाता है। इसे उथली खदान कहा जाता है।

पन्ना जिला के हीरा व खनिज अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि आनंदी लाल कुशवाहा को 10.69 कैरेट का हीरा मिला है। हीरा उज्जवल किस्म का है। उसे कार्यालय में जमा कर लिया गया है। इसे नीलामी में रखा जाएगा। जो राशि मिलेगी उसकी रॉयल्टी और टैक्स काटकर बाकी राशि मजदूर को दे दी जाएगी।

Tags: Anandi KushwahaBright jam qualityBright jam quality DiamodDiamondDiamond MineDiamond mine in Madhya PradeshDiamond mine in PannaDiamond RateMadhya PradeshPanna Districtuthali diamond mineखुदाई में मिला हीरामजदूरों की चमकी किस्मतमजदूरों को मिला हीराहीरा
Previous Post

सेना का हेलिकॉप्टर यूएच-60 ब्लैक हॉक दुर्घनाग्रस्त, नौ की मौत

Next Post

मानसून की दस्तक : उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका से रेड अलर्ट

Desk

Desk

Related Posts

Gram Pulse
Main Slider

किचन में रखी ये चीज दूर करेगी आर्थिक तंगी, जानें उपाय

18/07/2026
Coconut Oil
फैशन/शैली

इन चीजों से निखरेगा स्किन, इस तरह करें यूज

18/07/2026
Coconut Oil
फैशन/शैली

पार्टी से पहले मिनटों में बढ़ाए चेहरे का निखार, आजमाए यह फेसपैक

18/07/2026
Dandruff
फैशन/शैली

मानसून में डैंड्रफ दूर करने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

18/07/2026
Fish
फैशन/शैली

बढ़ते वजन को कम कर देगा ये जादुई ऑयल

18/07/2026
Next Post
बारिश की आशंका

मानसून की दस्तक : उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका से रेड अलर्ट

यह भी पढ़ें

iPhone 17 से iPhone 16 तक मिल रहे बहुत सस्ते, यहां चल रही लूट सेल!

iPhone पर बंपर छूट! 17 से 16 सीरीज तक लूट सेल शुरू

07/01/2026
AK Sharma

भाजपा का स्थापना दिवस देश भर में समाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा: एके शर्मा

06/04/2023
Shinzo Abe, pm modi

शिंजो आबे पर हुआ हमले पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं

08/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version