• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी से विश्व बैंक के लीड कृषि विशेषज्ञ एण्ड्रयू गुडलैण्ड ने की शिष्टाचार भेंट

Writer D by Writer D
29/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से आज यहां उनके सरकारी आवास पर विश्व बैंक के लीड कृषि विशेषज्ञ एण्ड्रयू गुडलैण्ड (Andrew Goodland) ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान ‘कृषि विकास और ग्रामीण उद्यम पारिस्थितिकी तंत्र सुदृढ़ीकरण परियोजना’ के सम्बन्ध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रारम्भ में 05 वर्ष की अवधि हेतु इस परियोजना के लिए 3500 करोड़ रुपये का परिव्यय प्रस्तावित है। किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से संचालित की जाने वाली इस परियोजना के तहत कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से कृषि आधारित उद्योगों का संचालन किया जाएगा तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

प्राकृतिक खेती को प्राथमिकता देते हुए प्राकृतिक खेती व अन्य कृषि आधारित लघु एवं मध्यम उद्योगों को कृषक समूहों के माध्यम से लागू कर प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा कृषि विभाग द्वारा इस परियोजना का प्रस्ताव विश्व बैंक को भेजा गया है। किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ-साथ उपयोगी व लाभकारी खेती की तकनीकी जानकारी, खेती के लिए आवश्यक सुविधाओं की जानकारी के साथ-साथ कृषक उत्पादक संगठनों को प्रोत्साहित करते हुए कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाना इस परियोजना का मूल उद्देश्य है।

चुनाव खत्म, अब 25 करोड़ की जनता सर्वोपरि: सीएम योगी

कृषि विकास और ग्रामीण उद्यम पारिस्थितिकी तंत्र सुदृढ़ीकरण परियोजना में विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्यवाही की जाएगी। इसके माध्यम से कृषि विकास तथा ग्रामीण उद्यम पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करते हुए आगामी 05 वर्षाें में किसानों की आय को दोगुना करने एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य किये जाएंगे।

परियोजना के विभिन्न घटकों के अन्तर्गत कृषि एवं सम्बन्धित उद्योगों तथा बुनियादी ढांचे में निवेश आकर्षित करने के लिए नीतिगत सुधार किये जाएंगे। सभी स्तरों पर क्षमता निर्माण एवं सम्बन्धित संस्थाओं का सुदृढ़ीकरण इस परियोजना में शामिल होगा। बाजार जुड़ाव/मार्केट लिंकेज को बढ़ावा देना, बेहतर बाजार पहुंच के लिए उत्पादक संस्थानों को सहायता प्रदान करना, सामान्य सुविधा केन्द्र एवं गोदाम आदि सपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाना तथा कृषि उद्यमों व उद्यमियों को बढ़ावा देना भी इस परियोजना के घटकों में सम्मिलित है।

अर्थव्यवस्था की रफ्तार को बढ़ाएंगे एक्सप्रेस वे

यह परियोजना समावेशी उद्यमों तथा कृषि-व्यवसाय के माध्यम से आर्थिक सुधारों को प्रोत्साहित करेगी। इसके तहत कृषि सुधारों एवं कृषि वैल्यू चेन से जुड़े कार्यक्रम यथा-ओडीओपी, एफपीओ, पोषण एजेण्डा एवं क्लाइमेट स्मार्ट कृषि को बढ़ावा देंगे। सरकारी योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध करायी जाने वाली सहायता के बारे में जागरूकता सृजन की कार्यवाही भी परियोजना के तहत सम्पादित की जाएगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव कृषि  देवेश चतुर्वेदी तथा अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना  नवनीत सहगल उपस्थित थे।

Tags: Andrew Goodlandcm yogiLucknow Newsup newsyogi 2.0. yogi news
Previous Post

चुनाव खत्म, अब 25 करोड़ की जनता सर्वोपरि: सीएम योगी

Next Post

पूर्व MLC समेत चार नेताओं सपा से निष्कासित, ये है बड़ी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

पूर्व MLC समेत चार नेताओं सपा से निष्कासित, ये है बड़ी वजह

यह भी पढ़ें

Jobs

जॉब फेयर में युवाओं को मिली नौकरियां, 3.25 लाख का रहा सर्वाधिक पैकेज

19/03/2021
Switzerland ambassador meets CM Yogi

स्विटजरलैंड के राजदूत ने की सीएम योगी से की शिष्टाचार मुलाकात

09/02/2021
Operation Sindoor

Operation Sindoor: भारत ने आतंक के आकाओं को दिया करारा जवाब, लश्कर के दो हाई-वैल्यू आतंकी ढेर

07/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version