• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया का पहला 3D रॉकेट श्रीहरिकोटा से होगा लॉन्च, चेन्नई की कंपनी ने किया तैयार

Writer D by Writer D
17/08/2023
in Main Slider, Tech/Gadgets, राष्ट्रीय
0
3D rocket Agnibaan

3D rocket Agnibaan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीहरिकोटा। Chandrayaan-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद एक बार फिर भारत का नाम स्पेस इंडस्ट्री में ऊंचा होने वाला है। चेन्नई की निजी स्पेस कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस (AgniKul Cosmos) का रॉकेट अग्निबाण सबऑर्बिटल टेक्नोलॉजिकल डेमॉन्सट्रेटर (Agnibaan SOrTeD)  आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में लॉन्च के लिए तैयार है।

लॉन्चिंग सतीश धवन स्पेस सेंटर (Satish Dhawan Space Centre) से होगी। इस रॉकेट को इंटीग्रेट करने की प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू हुई थी। अगर यह रॉकेट सफलतापूर्वक धरती के लोअर अर्थ ऑर्बिट में पहुंचता है, तो अग्निकुल देश की दूसरी निजी रॉकेट भेजने वाली कंपनी बन जाएगी। इसके पहले स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) ने अपना रॉकेट भेजा था।

अग्निबाण (Agnibaan) रॉकेट सिंगल स्टेज का रॉकेट है। जिसके इंजन का नाम है अग्निलेट इंजन। यह इंजन पूरी तरह से थ्रीडी प्रिंटेड है। यह 6 किलोन्यूटन की ताकत पैदा करने वाला सेमी-क्रायोजेनिक इंजन है। इस रॉकेट को पारंपरिक गाइड रेल से लॉन्च नहीं किया जाएगा। यह वर्टिकल लिफ्ट ऑफ करेगा। पहले से तय मार्ग पर जाएगा। रास्ते में ही तय मैन्यूवर करेगा।

लॉन्च सफल हुआ तो इन चीजों की पुष्टि होगी

अग्निकुल के सह-संस्थापक और सीईओ श्रीनाथ रविचंद्रन ने बताया कि यह एक सबऑर्बिटल मिशन है। अगर यह सफल होता है, तो हम यह जांच पाएंगे कि हमारा ऑटोपॉयलट, नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम सहीं से काम कर रहे हैं या नहीं। साथ ही हमें लॉन्चपैड के लिए किस तरह की तैयारी करनी हो वो भी पता चल जाएगा।

ISRO इस लॉन्च के लिए अग्निकुल की मदद कर रहा है। उसने श्रीहरिकोटा में एक छोटा लॉन्च पैड बनाया है। जो अन्य लॉन्च पैड से करीब 4 किलोमीटर दूर है। यह लॉन्च पैड स्टेट-ऑफ-द-आर्ट टेक्नोलॉजी से लैस है। यहां से निजी कंपनियों के वर्टिकल टेकऑफ करने वाले रॉकेट्स को लॉन्च किया जा सकता है।

Chandrayaan-3 से अलग हुआ विक्रम लैंडर, अब अकेले करेगा चांद तक का सफर

देश के जाने-माने उद्योपति आनंद महिंद्रा ने अग्निकुल कॉसमॉस की फंडिंग की है। अग्निकुल एक स्पेस स्टार्टअप है जिसे कुछ युवाओं ने मिलकर बनाया है। आनंद महिंद्रा ने करीब 80।43 करोड़ रुपए की फंडिंग की है। इस प्रोजेक्ट में आनंद महिंद्रा के अलावा पाई वेंचर्स, स्पेशल इन्वेस्ट और अर्थ वेंचर्स ने भी निवेश किया है।

अग्निकुल कॉसमॉस की शुरुआत साल 2017 में हुई थी। इसे चेन्नई में स्थापित किया गया। इसे श्रीनाथ रविचंद्रन, मोइन एसपीएम और आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर एसआर चक्रवर्ती ने मिलकर शुरू किया था। अग्निबाण 100 किलोग्राम तक के सैटेलाइट्स को धरती की निचली कक्षा में स्थापित करने में सक्षम है।

Tags: Agnibaan RoacketAndhra Pradesh NewsNational newsshriharikota news
Previous Post

लंबे अंतराल के बाद टूटा केदारनाथ में पसरा सन्नाटा, बाबा के आशीर्वाद को लगी लंबी लाइन

Next Post

अब बैंकों में पड़ी लावारिस जमा राशि का पता लगाना होगा आसान, RBI ने शुरू किया पोर्टल

Writer D

Writer D

Related Posts

Fair-price shop dealers thanked the Yogi government.
Main Slider

कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान

17/08/2026
JSSC CGL cancelled; all TDPL recruitments also scrapped.
Main Slider

24 दिन का आंदोलन रंग लाया, JSSC CGL रद्द, TDPL की सभी भर्तियां भी निरस्त

17/08/2026
40 civil service officers from Sri Lanka visited USDMA.
Main Slider

श्रीलंका के 40 सिविल सेवा अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण

17/08/2026
CM Vishnudev Sai worshiped Shri Faleshwarnath Mahadev
Main Slider

मुख्यमंत्री साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की

17/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

17/08/2026
Next Post
RBI

अब बैंकों में पड़ी लावारिस जमा राशि का पता लगाना होगा आसान, RBI ने शुरू किया पोर्टल

यह भी पढ़ें

suicide

शादीशुदा युवती ने प्रेमी संग फांसी लगाकर की आत्महत्या, हॉनर किलिंग की आशंका

09/12/2020

सपा नेता ने की आत्मदाह की कोशिश, टिकट न मिलने है नाराज

16/01/2022
Malai Egg Curry

आज इस रेसिपी से बनाए एग करी, खाते ही निकलेगा वाह

15/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version