• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज सकट चौथ पर ऐसे करें गणपति की पूजा, संतान की उन्नति के लिए करें ये उपाय

Writer D by Writer D
10/01/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
sakat chauth

sakat chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं. इसे तिल चतुर्थी, माघी चतुर्थी और सकट चौथ (Sakat Chauth) के नाम से भी जाना जाता है. सकट चौथ साल 2023 की पहली संकष्टी चतुर्थी है. इस दिन गणपति जी की विधि-विधान से पूजा करने वालों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. सकट चौथ पर भगवान गणेश और चंद्रमा की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है. संतान के लिए ये दिन बहुत खास माना गया है. इस साल सकट चौथ मंगलवार, 10 जनवरी को है. आइए आपको सकट चौथ की पूजन विधि और इसके चमत्कारी उपायों के बारे में बताते हैं.

सकट चौथ (Sakat Chauth) पर कैसे करें गणपति पूजन?

सकट चौथ (Sakat Chauth) के दिन सूर्योदय के पहले उठकर स्नान कर लें. स्नान के बाद गणेश जी की पूजा आराधना करें और गणेश जी के मंत्रों का उच्चारण करें. पूरा दिन बिना पानी और खाने के उपवास रखें. शाम को चंद्रोदय के बाद गणपति की पूजा करें. शाम की पूजा के लिए गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें. गणेश जी के बगल दुर्गा जी की भी फोटो रखें. इस दिन मां दुर्गा की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है.

भगवान गणेश का धूप, दीप, अगरबत्ती, फूल से पूजन करें. प्रसाद में केला, नारियल रखें. साथ ही गणेश जी के प्रिय मोदक बनाकर रखें. सकट चौथ पर दिन में गुड़ और तिल के मोदक बनाए जाते हैं. पूजा के बाद गणेश जी कथा सुनें, आरती उतारें और प्रार्थना करें. इसके बाद चन्द्रमा की पूजा करें. चंद्रमा की दिशा में जल अर्पित करें. फूल, चन्दन और चावल चढ़ाएं. पूजा समाप्ति के बाद प्रसाद सबको वितरित करें और गरीबों को दान दक्षिणा दें.

सकट चौथ (Sakat Chauth) के चमत्कारी उपाय

  1. संतान की उन्नति

भगवान गणेश को संतान के हाथ से दूब और लड्डू अर्पित करवाएं. इसके बाद अपनी संतान से “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करवाएं. उनके साथ बैठकर स्वयं भी इस मंत्र का जाप करें. फिर प्रसाद का लड्डू संतान को खाने के लिए दें

  1. संतान की सेहत

गणेश जी के सामने घी का चौमुखी दीपक जलाएं. गणेश जी को बेल पत्र बेलपत्र चढ़ाएं और लड्डू का भोग लगाएं. गणेश जी के सामने बैठकर “वक्रतुण्डाय हुं ” का 108 बार जाप करें. अगर संतान के साथ ये प्रयोग करें तो ज्यादा उत्तम होगा.

  1. धन लाभ के लिए उपाय

पीले रंग के भगवान गणेश की आराधना करें. गणपति को दूब की माला अर्पित करें और लड्डू का भोग लगाएं. फिर “वक्रतुण्डाय हुं” मंत्र का जाप करें और धन लाभ की प्रार्थना करें. दूब की माला अपने पास सुरक्षित रख लें.

Tags: Sakat ChauthSakat Chauth 2023sakat chauth ki kathaSakat Chauth pujaSakat Chauth totkeSakat Chauth upaaysakat chauth vrat
Previous Post

इस दिन गणेश जी हो गए थे महादेव के गुस्से का शिकार, पढ़े सकट चौथ की पौराणिक कथा

Next Post

केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम आज पहुंचेगी जोशीमठ, असुरक्षित भवन गिराए जाएंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepak
धर्म

सूर्यास्त के बाद करें ये एक काम, मां लक्ष्मी की हमेशा रहेगी कृपा

16/08/2026
Lice
फैशन/शैली

बच्चों के सिर पर पड़ गई है जूं, ये नुस्खा खत्म कर देगा समस्या

16/08/2026
Dates
फैशन/शैली

बच्चों को खजूर खिलाने पर मिलेंगे दोगुने फायदे

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
Earings
फैशन/शैली

ईयररिंग को बनाएं अपनी ब्यूटी का हिस्सा, देखें लेटेस्ट डिजाइन

16/08/2026
Next Post
Joshimath

केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम आज पहुंचेगी जोशीमठ, असुरक्षित भवन गिराए जाएंगे

यह भी पढ़ें

नेटवर्क नहीं तो भी कॉल होगी! जानिए क्या है WiFi Calling और कैसे करता है काम

नेटवर्क के बिना भी कॉल होगी! जानिए कैसे काम करता है WiFi Calling

15/12/2025
Parineeti Chopra

इस दिन सात फेरे लेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, ये होटल बनेगा शादी का गवाह

22/08/2023
Arrested

सिंथेटिक दूध फैक्ट्ररी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में रसायनों के साथ तीन गिरफ्तार

30/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version