• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज कजरी तीज पर इस शुभ मुहूरत में करें पूजा, सुने ये कथा

Writer D by Writer D
14/08/2022
in फैशन/शैली, धर्म
0
Hartalika Teej

Hartalika Teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज (Kajari Teej) मनाई जाती है। यह पर्व जन्माष्मटी से पांच दिन पहले और रक्षाबंधन के तीन दिन बाद आता है। कजरी तीज (Kajari Teej)  पर भगवान शिव और माता पार्वत की उपासन का विधान है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। मनचाहा वर पाने के लिए कुंवारी लड़कियां भी ये व्रत रख सकती हैं। इस साल कजरी तीज का त्योहार आज यानी रविवार, 14 अगस्त को मनाया जा रहा है।

कजरी तीज (Kajari Teej) शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 13 अगस्त की रात 12 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 14 अगस्त की रात 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। इसलिए उदायतिथि के अनुसार इस बार कजरी तीज का त्योहार 14 अगस्त को ही मनाया जाएगा।

ये बन रहे हैं शुभ योग

ज्योतिष पंचांग के अनुसार कजरी तीज (Kajari Teej) के दिन सुकर्मा योग प्रात:काल से लेकर देर रात 01 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग रात 09 बजकर 57 मिनट से अगले दिन 15 अगस्त को प्रात: 05 बजकर 51 मिनट तक है। इसलिए ज्योतिष के दृष्टिकोण से इस त्योहार का महत्व और बढ़ गया है।

पूजन विधि

कजरी तीज (Kajari Teej)  पर नीमड़ी माता को जल, रोली और चावल अर्पित किए जाते हैं। नीमड़ी माता को मेहंदी और रोली लगाएं। नीमड़ी माता को मोली चढ़ाने के बाद मेहंदी, काजल और वस्त्र चढ़ाएं। इसके बाद फल और दक्षिणा चढ़ाएं और पूजा के कलश पर रोली से टीका लगाकर कलावा बांधें। पूजा स्थल पर घी का बड़ा दीपक जलाएं और माता पार्वती और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। पूजा खत्म होने के बाद किसी सौभाग्यवती स्त्री को सुहाग की वस्तुएं दान करें और उनका आशीर्वाद लें। कजरी तीज पर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलना चाहिए।

श्रीकृष्ण की थी 16 हजार पत्नियां, इतने लाख से ज्यादा थे पुत्र

कजरी तीज (Kajari Teej)  की व्रत कथा

पौराणिक व्रत कथा के अनुसार एक गांव में एक गरीब ब्राह्मण रहता था। भाद्रपद महीने की कजरी तीज पर उसकी पत्नी ने तीज माता का व्रत रखा। उसने ब्राह्मण से कहा कि आज मेरा तीज माता का व्रत है और आप कहीं से चने का सातु लेकर आइए। ब्राह्मण ने कहा कि मैं सातु कहां से लाऊं। ब्राह्मणी ने कहा कि चाहे चोरी करो चाहे डाका डालो लेकिन मेरे लिए सातु कहीं ले भी लेकर आओ। रात का समय था और ब्राह्मण घर से सातु लेने के लिए निकला। वो साहूकार की दुकान में घुस गया। उसने चने की दाल, घी, शक्कर लेकर सवा किलो तोलकर सातु बना लिया और चुपके से निकलने लगा। उसकी आवाज सुनकर दुकान के नौकर जाग गए और चोर-चोर चिल्लाने लगे।

आवाज सुनकर साहूकार आया और उस ब्राह्मण को पकड़ लिया। फिर ब्राह्मण ने सफाई देते हुए कहा कि मैं चोर नहीं, बल्कि एक गरीब ब्राह्मण हूं। मेरी पत्नी का आज तीज का व्रत है, इसलिए मैं सिर्फ यह सवा किलो का सातु बनाकर ले जा रहा था। जब साहूकार ने उसकी तलाशी ली तो उसे वाकई ब्राह्मण के पास से सातु के अलावा कुछ नहीं मिला। साहूकार ने कहा कि आज से तुम्हारी पत्नी को मैं अपनी धर्म बहन मानूंगा। साहूकार ने ब्राह्मण को सातु, गहने, रुपए, मेहंदी, लच्छा और बहुत सारा धन देकर ठाठ से विदा किया। सबने मिलकर कजरी माता की पूजा की। जिस तरह ब्राह्मण के दिन फिरे वैसे सबके दिन फिरे।।। कजरी माता की कृपा सब पर हो।

Tags: Kajari TeejKajari Teej 2022kajari teej kathaKajari Teej muhurat
Previous Post

UP ATS की गिरफ़्त में आया जैश का एक और आतंकी, वर्चुअल ID बनाने में है एक्सपर्ट

Next Post

मंदिर में मांस फेंकने वाला मुख्यारोपी गिरफ्तार, SHO को हटवाने के लिए रची थी साजिश

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

नींबू को ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश

06/07/2025
Dum Aloo Lucknowi
खाना-खजाना

ऐसे बनाएं टेस्टी दम आलू, खाने के बढ़ जाएगा स्वाद

06/07/2025
Dream
Main Slider

सपने में फलों को दिखना होता है शुभ

06/07/2025
Gayatri Jayanti
धर्म

गायत्री जयंती कब है, जानें इसका महत्व

06/07/2025
Nail Art
फैशन/शैली

नेल आर्ट किट में शामिल करें ये चीजें, घर में ही मिलेगा पार्लर जैसा स्टाइल

06/07/2025
Next Post
meat in temple

मंदिर में मांस फेंकने वाला मुख्यारोपी गिरफ्तार, SHO को हटवाने के लिए रची थी साजिश

यह भी पढ़ें

radhe deal

सलमान की फ़िल्म ‘राधे’ को लेकर बड़ी ख़बर, करोड़ों में बिके फ़िल्म के राइट्स

30/12/2020
Case Filed

उपनिरीक्षक समेत दो सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

12/05/2023
Suicide Attack

पाकिस्तान: जापानी नागरिकों की गाड़ी पर आत्मघाती हमला, दो की मौत

19/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version