• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनंत चतुर्दशी पर आज करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें पूजा-विधि और कथा

Writer D by Writer D
17/09/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Lord Vishnu

Lord Vishnu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत भगवान विष्णु जी को समर्पित है। मान्यता है इस दिन व्रत रख नारायण की आराधना करने से जीवन की परेशानियों का निवारण होता है। अनन्त चतुर्थी को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा करने का विधान है। अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) के दिन गणेश विसर्जन करने की परंपरा भी है। आइए जानते हैं किन शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ रहेगा-

दृक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 16 सितंबर को दोपहर 03:10 बजे हो रही है। समापन 17 सितंबर दोपहर 11:44 बजे होगा।

विष्णु जी की पूजा-विधि

1- स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें

2- गणेश जी को प्रणाम करें

3- विष्णु जी का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें

4- अब प्रभु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें

5- मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें

6- श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें

7- पूरी श्रद्धा के साथ गणेश जी की आरती करें

8- तुलसीदल सहित भोग लगाएं

9- अंत में क्षमा प्रार्थना करें

अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) पूजा का मुहूर्त

पंडित प्रभात मिश्र के अनुसार, पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 8:35 से 11:10 तक है। शाम तक लोग पूजा करेंगे। इस दिन गौरी गणेश के पूजन के साथ-साथ भगवान विष्णु का पूजन भी किया जाता है। पूजन के बाद 14 गांठों वाला अनंत सूत्र बांह में बांधा जाता है। उन्होंने कहा कि अनंत चतुर्दशी के व्रत के पुण्य का क्षय नहीं होता। अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) के दिन शयन कर रहे भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से मिलने वाला पुण्य कभी समाप्त नहीं होता। इस व्रत से सभी संकटों से मुक्ति मिल जाती है

अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) की कथा

मान्यता है कि जब पांडव जुए में अपना सब कुछ हार कर वन में भटक रहे थे तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) का व्रत रखने की सलाह दी थी। उन्होंने पूरे विधि-विधान से यह व्रत किया और अनंत सूत्र बांधा था। इसके बाद उनके संकट समाप्त हुए थे। पूजन के बाद इस दिन अनंत सूत्र बांधने की भी परंपरा है। कहा जाता है कि अनंत सूत्र धारण करने से हर तरह की मुसीबतों से रक्षा होती है।

भविष्य पुराण की कथा के अनुसार, वनवास के दौरान दुख से अत्यंत पीड़ित युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से इससे निवृत्ति के उपाय बतलाने का आग्रह किया था। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने विभिन्न रूपों में अनंत अर्थात अत्यंत व्यापक स्वरूप की चर्चा करते हुए इस दुख की निवृत्ति के लिए श्रद्धापूर्वक इनकी पूजा-अर्चना कर अपने 14 नामों वाली ग्रंथियों को धारण करने की सलाह दी थी। भगवान श्रीकृष्ण ने 14 वर्षों तक लगातार पूजा-अर्चना किए जाने से सभी विपत्तियों से मुक्ति मिलने की बात बताई थी।

ऐसी मान्यता है कि वनवास के दौरान 14 वर्षों में पांडवों ने लगातार भगवान अनंत की पूजा कर विपत्तियों से मुक्ति पाई थी। इसके महत्व के संबंध में भगवान ने सत्ययुग में सुमंतु नामक एक ब्राह्मण की कथा का उल्लेख करते हुए इससे भौतिक सुख के बाद पारमार्थिक लाभ का विस्तार से वर्णन किया था। प्राचीन काल से चली आ रही इस पूजा को लोग श्रद्धापूर्वक मनाते चले आ रहे हैं।

Tags: Anant Chaturdashi 2024Anant Chaturdashi dateAnant Chaturdashi importanceAnant Chaturdashi puja
Previous Post

इन चीजों से करें पितरों का श्राद्ध, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

Next Post

इस दिन रखा जाएगा जितिया का व्रत, जानिए पूजा विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
फैशन/शैली

गुलाबी निखार लाएगा ये पाउडर, जानें बनाने का तरीका

24/05/2026
skin rashes
फैशन/शैली

जांघों के बीच खुजली से हैं परेशान, ये उपाय दिलाएंगे आराम

24/05/2026
ajwain
फैशन/शैली

डायबिटीज में संजीवनी बूटी है ये पानी, ऐसे करें सेवन

24/05/2026
chiku milkshake
खाना-खजाना

तेज गर्मी में सुकून देगी ये ड्रिंक, इसका स्वाद जीत लेगा सबका दिल

22/05/2026
Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Next Post
Jitiya Vrat

इस दिन रखा जाएगा जितिया का व्रत, जानिए पूजा विधि

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने नई कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

26/08/2022
boycotted elections

यूपी के इस गांव में चुनाव का बहिष्कार, 2019 में भाजपा के पक्ष में पड़े थे 94 प्रतिशत वोट

19/04/2024
Free Coding Classes

गोवा के दो बच्चों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘कोडिंग पाठशाला 2020’ में बनाई जगह

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version