• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी विश्वनाथ में शुरू हुआ पूजन, मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं को मिला प्रवेश

Writer D by Writer D
27/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन की पुरानी व्यवस्था लागू हो गई है। रविवार से ही श्रद्धालु कोविड प्रोटोकॉल के साथ गर्भगृह में जलाभिषेक करने लगे हैं। मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश मिला और बाबा दरबार सावन माह से पूर्व हर हर महादेव के उद्घोष से सुबह से ही गूंजने लगा।

कोरोना वायरस के दूसरे संक्रमण के दौर में बाबा दरबार में दर्शन पूजन प्रतिबंधित कर दिया गया था। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु हित में रविवार से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस व्‍यवस्‍था के तहत अब श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे। अब तक गर्भगृह के बाहर से झांकी दर्शन और बाहर से ही जलाभिषेक की ही व्यवस्था थी।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने जागरण को बताया कि मंदिर में पूर्व की भांति ही व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसमें मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाएगा जो जल चढ़ा सकेंगे। उन्होंने बताया कि काशीवासियों की अटूट श्रद्धा और उनकी मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दर्शन पूजन के दौरान सभी श्रद्धालुओं को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।

इस राज्य ने रिआयत के साथ बढ़ाया लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

जिले में कोविड के संक्रमण को देखते हुए वाराणसी कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने 15 अप्रैल से बाबा दरबार एवं अन्नपूर्णा मंदिर आने वाले भक्तों को तीन दिन पूर्व का आरटीपीसीआर निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया था। हालांकि 8 जून से कुछ शर्तों के साथ आम भक्त भी बाबा दरबार और मां अन्नपूर्णा का दर्शन-पूजन करने लगे थे। इस दौरान सामाजिक दूरी और कोविड प्रोटोकॉल का सभी को पालन करना अनिवार्य कर दिया गया था। हालांकि, इसके बाद भी गर्भगृह में प्रवेश और पूजन पर प्रतिबंध था। अब यह प्रतिबंध पूरी तरह से कोविड गाइडलाइन के साथ खत्‍म कर दिया गया है।

Tags: Kashi Vishwanath grabhgrahmangla aartiShri Kashi Vishwanath Templeup newsvaranasi news
Previous Post

रिलायंस जियो ने लॉन्च किए नए प्रीपेड प्लान, जानिए किन यूजर्स को है फायदा

Next Post

टेलीग्राम अपने यूजर्स के लिए लाया नए फीचर्स, व्हाट्सएप को देगा टक्कर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
उत्तर प्रदेश

सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव ही ग्राम स्वराज की आधारशिला, इसमें परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
Main Slider

गांधी और शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

02/10/2026
Next Post

टेलीग्राम अपने यूजर्स के लिए लाया नए फीचर्स, व्हाट्सएप को देगा टक्कर

यह भी पढ़ें

CM Yogi's mother got discharged from AIIMS

सीएम योगी की मां की बिगड़ी तबीयत, ऋषिकेश के एम्स में भर्ती

15/05/2024

उद्धव ठाकरे ने कहा- सुशांत मामले को न बनाए बिहार और महाराष्‍ट्र का झगड़ा

01/08/2020
corona in UP

उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार, कोरोना हुआ सुस्त

22/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version