• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनुमान जन्मोत्सव पर इस विधि से करें पूजा, लगाएं ये भोग

Writer D by Writer D
12/04/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Hanuman Jayanti

Hanuman Jayanti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म दिवस मनाते हैं। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025, शनिवार को है। हनुमान जी को पवनसुत, पवन कुमार, महावीर, बजरंगबली, संकट मोचन व मारुति आदि नामों से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की विधिवत पूजा करने से रोग, कष्ट व भय दूर होते हैं और संकटों से रक्षा होती है। जानें हनुमान जयंती पर हनुमान जी की पूजा का समय, विधि, भोग, मंत्र व अन्य जानकारी-

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) पर बन रहे ये पूजन मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:29 ए एम से 05:14 ए एम

प्रातः सन्ध्या-04:51 ए एम से 05:59 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:56 ए एम से 12:48 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:30 पी एम से 03:21 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:44 पी एम से 07:06 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 06:45 पी एम से 07:52 पी एम

अमृत काल- 11:23 ए एम से 01:11 पी एम

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) पूजा सामग्री लिस्ट-

एक लकड़ी की चौकी, चौकी पर बिछाने के लिए लाल कपड़ा, हनुमान जी के लिए लाल लंगोट, पीला सिंदूर, कलश, जल, चोला, जनेऊ, चमेली का तेल, गंगाजल, अक्षत, चंदन, गुलाब के फूल, माला, भुने चने, गुड़, नारियल, केला, चूरमा, धूप, दीपक, घी, अगरबत्ती, थाली, पान का बीड़ा आदि।

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) पूजा विधि-

हनुमान जी का पूजन करते समय ऊन के आसन पर या संभव हो तो लाल रंग के आसन पर उत्तर पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें। सर्वप्रथम भगवान श्रीगणेश की पूजा करें। उसके बाद हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान जी की पंचामृत व जल से स्नान कराएं। उन्हें वस्त्र अर्पित करें। वस्त्रों के बाद आभूषण पहनाएं। अब तिलक करें। अब धूप व दीप अर्पित करें। फूल अर्पित करें। घी का दीपक जलाएं। इसके बाद हनुमान जी को भोग लगाएं और हनुमान जी की आरती उतारें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

हनुमान जी का प्रिय भोग- हनुमान जी को बूंदी के लड्डू प्रिय हैं। इसके अलावा आप गुड़-चना, जलेबी, पान का बीड़ा, खीर, फल व इमरती का भोग लगा सकते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) पर करें इन मंत्रों का जाप-

ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय रामसेवकाय

ॐ हं हनुमंताय नमः

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) व्रत पारण मुहूर्त-

हनुमान जन्मोत्सव के दिन व्रत करने वाले भक्त पारण 13 अप्रैल 2025 को करेंगे। व्रत पारण सुबह 05 बजकर 58 मिनट के बाद किया जा सकेगा।

Tags: Hanuman Jayanti
Previous Post

इस दिशा में भोजन करने से हो सकते है कंगाल

Next Post

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाए चोला, जानें विधि एवं सामग्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Next Post
Bada Mangal

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाए चोला, जानें विधि एवं सामग्री

यह भी पढ़ें

Bada Mangal

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाए चोला, जानें विधि एवं सामग्री

12/04/2025
Amit Mohan

निजी अस्पताल न्यूनतम ऑक्सीजन बैकअप रखें : अमित मोहन

05/07/2021
accident

रोडवेज बस ने संविदाकर्मी को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version