• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मैं अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस लौटा रहा हूं…’, रेसलर बजरंग पूनिया ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उजागर की अपनी पीड़ा

Writer D by Writer D
22/12/2023
in खेल
0
Bajrang Punia

Bajrang Punia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पुनिया (Olympic gold medalist Bajrang Punia) शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PMModi) को पत्र लिखकर कहा कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shri Award) प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूं। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है। लेकिन यही मेरी स्टेटमेंट है। बता दें, इससे पहले साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने रेसलिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का नया अध्यक्ष संजय सिंह को बनाए जाने से नाराज थीं।

बजरंग पूनिया ( Bajrang Punia) ने पीएम को लिखी चिट्ठी

संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक ने गुरुवार (21 दिसंबर) को संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब एक दिन बाद रेसलर बजरंग पूनिया ने भी एक बड़ा कदम उठाते हुआ है। बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का फैसला किया है। बजरंग ने सोशल मीडिया पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है। पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी। पूनिया ने ये चिट्ठी भी X पर शेयर की है। बजरंग पूनिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है। यही मेरी स्टेटमेंट है।’

मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ. कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है. यही मेरी स्टेटमेंट है। 🙏🏽 pic.twitter.com/PYfA9KhUg9

— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) December 22, 2023

गुरुवार को बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए थे। संजय सिंह के चुनाव के बाद साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साक्षी ने रेसलिंग छोड़ने की घोषणा की थी। साक्षी ने कहा था, ‘हमने दिल से लड़ाई लड़ी, लेकिन अगर बृज भूषण जैसे शख्स के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष चुना गया है, तो मैं कुश्ती छोड़ने का फैसला करती हूं। आज से आप मुझे मैट पर नहीं देखेंगे।’ साक्षी इस दौरान काफी इमोशनल हो गई थीं।

साल 2019 में मिला था पद्मश्री

29 वर्षीय बजरंग पूनिया ( Bajrang Punia)  को साल 2019 में पद्मश्री मिला था। पूनिया ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। बजरंग ने 2019 में कजाखिस्तान के नूर सुल्तान में आयोजित विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। उस चैम्पियनशिप में बजरंग ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

IND vs SA: स्टेडियम में बजा ‘राम सिया राम…’ सॉन्ग, केएल राहुल ने कह दी दिल छूने वाली बात

यह विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में उनका तीसरा मेडल रहा। टोक्यो ओलंपिक 2020 में बजरंग से वैसे तो गोल्ड मेडल की आस थी, लेकिन उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। 65 किलो भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में बजरंग पूनिया ने कजाखस्तान के पहलवान दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से मात दी थी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जीता गोल्ड

बजरंग पूनिया ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलो भारवर्ग के फाइनल में बजरंग पूनिया ने कनाडा के एल। मैकलीन को 9-2 मात दी। बजरंग पूनिया का यह कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड एवं ओवरऑल तीसरा मेडल था।

बजरंग पूनिया ( Bajrang Punia) जीत चुके हैं इतने पदक

ओलंपिक

– टोक्यो ओलंपिक 2020 (65 किलो): ब्रॉन्ज

वर्ल्ड चैम्पियनशिप

– बुडापेस्ट 2018 (65 किलो): सिल्वर
– बुडापेस्ट 2013 (60 किलो): ब्रॉन्ज
– नूर-सुल्तान 2019 (65 किलो): ब्रॉन्ज
– बेलग्राद 2022 (65 किलो): ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स

– जकार्ता 2018 (65 किलो): गोल्ड
– इंचेयॉन 2014 (61 किलो): सिल्वर

कॉमनवेल्थ गेम्स

– गोल्ड कोस्ट 2018 (65 किलो): गोल्ड
– बर्मिंघम 2022 (65 किलो): गोल्ड
– ग्लास्गो 2014 (61 किलो): सिल्वर

एशियन चैम्पियनशिप

– नई दिल्ली 2017 (65 किलो): गोल्ड
– शियान 2019 (65 किलो): गोल्ड
– अस्ताना 2014 (61 किलो): सिल्वर
– नई दिल्ली 2020 (65 किलो): सिल्वर
– अल्माटी 2021 (65 किलो): सिल्वर
– उलानबटार 2022 (65 किलो): सिल्वर
– नई दिल्ली 2013 (60 किलो): ब्रॉन्ज
– बिशेक 2018 (65 किलो): ब्रॉन्ज

कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप

– ब्राकपेन 2017 (65 किलो): गोल्ड
– सिंगापुर 2016 (65 किलो): गोल्ड

Tags: Bajrang Punia
Previous Post

1472 एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग पार्क का होगा निर्माण,फेज-1 की विकास प्रकिया शुरू

Next Post

ठण्ड व शीतलहर के दौरान सर्द रातों में कोई भी खुले आसमान में न सोने पाये: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Gujarat Titans bus catches fire
खेल

IPL 2026: बीच सड़क धू-धू कर जली गुजरात टाइटंस की बस, बाल-बाल बची शुभमन गिल की टीम

01/06/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Next Post
AK Sharma

ठण्ड व शीतलहर के दौरान सर्द रातों में कोई भी खुले आसमान में न सोने पाये: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Soil Mining

किसानों को निजी उपयोग के लिए मिट्टी खनन की अनुमति की आवश्यकता नहीं

25/06/2023
share market

ऑल टाइम हाई ओपनिंग रिकॉर्ड पर शेयर बाजार, निफ्टी मजबूती के नए शिखर पर

16/07/2024
rahul-priyanka

कोरोना टीकाकरण में सरकार की रणनीति विफल : राहुल-प्रियंका

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version