• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहलवान सागर हत्याकांड: सुशील कुमार की रिमांड 4 दिन और बढ़ी

Writer D by Writer D
29/05/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
sagar murder case

Sushil Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई के हुए सागर धनकड़ की हत्या के मामले में ओलिंपिक मेडलिस्‍ट सुशील कुमार की रिमांड फिर बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस ने सागर की 7 दिन की और रिमांड मांगी थी।

अब कोर्ट ने सुशील की पुलिस रिमांड 4 और दिन बढ़ा दी है। पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में सुशील कुमार को पेश किया है। पुलिस का कहना है कि सुशील कुमार उस जघन्य अपराध का मास्टर माइंड और मुख्य अपराधी है जिसमें एक युवा पहलवान की मौत हुई थी। एक आरोपी के वीडियो क्लिप और चश्मदीद गवाह के बयान से ये बात स्पष्ट है।

पुलिस का कहना है कि पिछले 6 दिनों के दौरान सुशील कुमार ने सहयोग नहीं किया। पुलिस के लिए सभी आपत्तिजनक सबूत जुटाना मुश्किल है। आरोपियों के मोबाइल फोन अभी बरामद नहीं हुए हैं। 18-20 व्यक्ति अपहरण और गंभीर मारपीट के अपराधों में शामिल थे। अभी और लोगों की गिरफ्तारी होनी है। जांच एजेंसी को सच्चाई सामने लाने का मौका दिया जाना चाहिए। वारदात वाले दिन जो कपड़े सुशील ने पहने थे वो भी बरामद करना है।

सुरक्षाबलों ने बरामद किया भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद, सर्च ऑपरेशन जारी

सुशील के वकील ने कोर्ट में कहा कि जब तक आईओ केस डायरी के साथ कोर्ट के सामने पेश नहीं होता है, तब तक उसे कस्टडी नहीं दी जा सकती है। वकील प्रदीप राणा ने कहा कि हमें मैसेज मिल रहे हैं। घटना का एक वीडियो भी है। जब सुशील कुमार की कस्टडी पुलिस के पास होती है, चीजें सीज की जाती हैं, तो पीसी के 2 दिन बाद यह वीडियो कैसे सार्वजनिक हो जाता है? उन्होंने कहा कि वीडियो से जनता में गलतफहमी फैल रही है।

दो बार ओलिंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान सुशील कुमार सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। मैदान पर अपना खून पसीना बहाकर बुलंदियों पर पहुंचने वाले सुशील ने बीजिंग और लंदन ओलिंपिक में देश के हर खेल प्रेमी का सिर गर्व से ऊपर कर दिया था। उनकी इस मेहनत को हर किसी ने सम्‍मान भी दिया। उनके खून पसीने को सम्मान पद्म अवॉर्ड के रूप में उन्‍हें मिला। मगर अब उन्‍होंने उसी सम्‍मान को किसी और का खून बहाकर लगभग गंवा दिया है।

सुशील कुमार 23 साल के पहलवान सागर धनखड़ की हत्‍या के आरोप में सलाखों के पीछे हैं। उन्‍हें 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सुशील की इस हरकत से पूरे देश को झटका लगा है और अब उन्‍हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। इस बीच यह भी मांग की जा रही है कि उनसे सभी सम्‍मान वापस ले लिए जाए। जिसमें पद्म अवॉर्ड भी वापस लेने की मांग की जा रही है। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्‍या उनसे यह बड़ा सम्‍मान वापस ले लिया जाएगा।

Tags: sagar murder caseSushil Kumar
Previous Post

सुरक्षाबलों ने बरामद किया भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद, सर्च ऑपरेशन जारी

Next Post

सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी बोर्ड की 10वीं के एग्जाम रद्द, 29 लाख छात्र होंगे प्रमोट

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

नीला ड्रम केस: सौरभ राजपूत केस में आज फैसला, 22 गवाहों के बाद कोर्ट में आखिरी दौर

30/09/2026
Next Post
UP Board result

सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी बोर्ड की 10वीं के एग्जाम रद्द, 29 लाख छात्र होंगे प्रमोट

यह भी पढ़ें

Vat Savitri Vrat

विवाह में आ रही है रुकावटें, तो वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय

16/05/2026
Ranbir Kapoor

साइकिल से पुश्तैनी घर की मरम्मत देखने पहुंचे रणबीर कपूर

09/10/2020
rullah saleh

अमरुल्लाह सालेह के भाई से तालिबान ने की दरिंदगी, बेरहमी से किया कत्ल

10/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version