• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल से बाहर आएगा पहलवान, सुशील कुमार को मिली जमानत

Writer D by Writer D
04/11/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
wrestler susheel

wrestler susheel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सागर धनखड़ हत्याकांड में आरोपी रेसलर सुशील कुमार (Wrestler Sushil Kumar) को शुक्रवार को रोहिणी की जिला अदालत से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुशील कुमार को 12 नवंबर तक के लिए जमानत मिली है। जिला अदालत ने 1 लाख रुपये के निजी मुचलका भरने की शर्त पर उन्हें यह जमानत दी है।

इसी के साथ ही रोहिणी कोर्ट कहा कि पुलिस के दो जवान हमेशा सुशील कुमार के साथ सुरक्षा के लिए मौजूद होंगे। दिल्ली पुलिस के दोनों जवानों का खर्चा आरोपी सुशील कुमार ही वहन करेंगे। कोर्ट ने सुशील कुमार को दस हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी जेल सुपरिटेंडेंट के पास जमा कराने का भी आदेश दिया।

मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार (Wrestler Sushil Kumar) को जमानत देने का विरोध किया। वहीं सुशील पहलवान के वकीलों ने उनकी पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट पेश की, जिसके तहत 5 नवंबर को उनका ऑपरेशन होना है।

सेशन जज शिवाजी आनंद ने अपने आदेश में कहा कि यह अंतरिम जमानत मानवीय आधार पर दी जा रही है। अभियुक्त की पत्नी की चिकित्सा स्थिति और दो नाबालिग बच्चे के तथ्य पर विचार करते हुए न्यायालय का यह विचार है कि ऑपरेशन के दौरान अभियुक्त की उपस्थिति आवश्यक होगी।

उसे 12 नवंबर तक अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया जाता है और तय किया जाता है कि अंतरिम जमानत की अवधि 13 नवंबर को समाप्त होने के साथ ही जेल अधीक्षक के सामने समर्पण कर देंगे।

पहलवान सागर धनखड़ हत्या के मामले में दिल्ली की कोर्ट ने 12 अक्टूबर को सुनवाई करते हुए कहा था कि सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा, गैरकानूनी जमावड़ा और आपराधिक साजिश का मुकदमा चलेगा। इसके अलावा कोर्ट ने मामले में फरार 2 आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किए हैं। रेसलर सुशील कुमार और 18 लोग हत्याकांड में आरोपी हैं।

पिटाई के बाद सागर की हो गई थी मौत

पिछले साल 4-5 मई की रात दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ओलंपियन सुशील कुमार अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा था। यहां उन्होंने मारपीट की। इस मारपीट में पहलवान सागर धनखड़ बुरी तरह जख्मी हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पिटाई करने के बाद अगले दिन से ही सुशील कुमार फरार चल रहा था। 17 दिन बाद 23 मई को सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल सुशील कुमार समेत इस हत्याकांड से जुड़े कई आरोपी पुलिस हिरासत में है और तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Tags: delhi newsNational newsrohini courtwrestler sushil kumar
Previous Post

विभागीय योजनाओं का लाभ लोगों को मिले इसके लिए ट्रिपल पी का फार्मूला अपनाएः अमृत अभिजात

Next Post

स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के लिए जज्बे के साथ जुड़ें अधिकारी : मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhattisgarh cabinet meeting on August 5
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मंत्रिपरिषद की बैठक पांच अगस्त काे

04/08/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
CM Vishnu Dev Sai congratulated Gyaneshwari on her achievement.
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा है ज्ञानेश्वरी: CM साय

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
Next Post
Durga Shankar Mishra

स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के लिए जज्बे के साथ जुड़ें अधिकारी : मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

Yogi

इस जिले में बना सीएम योगी का मंदिर, विधिवत होती है पूजा

19/09/2022
Anoop Jalota-Jasleen Matharu

जसलीन मथारू और अनूप जलोटा की वेडिंग फोटो पर फैन्स बोले- शादी कब की?

09/10/2020
Encounter

पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार

25/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version