• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘यास’ ने जमकर मचाया तांडव, एक करोड़ लोग प्रभावित, तीन लाख मकान क्षतिग्रस्त

Writer D by Writer D
26/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान यास ने जमकर तांडव किया। तूफान की चपेट में आने से दो लोगों की मौत की खबर है। तूफान से लगभग एक करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इससे बड़े पैमाने पर नुकसान होने की खबर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी।

बुधवार दोपहर को बंगाल में चक्रवात यास के लैंडफॉल के बाद 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। यास से पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के लगभग एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि लगभग तीन लाख से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। बड़ी संख्या में नदियों पर बने बांध टूटे हैं और कृषि संपदा को भी व्यापक क्षति हुई हैं। खेतों में समुद्र का पानी घुस जाने के कारण खेती नष्ट हो गई है। यास चक्रवाती तूफान का सर्वाधिक असर उत्तर और दक्षिण 24 के साथ-साथ पूर्व मेदिनीपुर के तटवर्ती इलाके में देखा गया। यहां नदी के बांध टूटने की जानकारी मिली। समुद्र का पानी गांवों और घरों में घुस गया है।

बुधवार को ही मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी ने चक्रवात के बाद आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव अलापन बनर्जी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। बताया गया कि मुख्यमंत्री ममता शुक्रवार को पूर्व मेदिनीपुर के प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगी। सचिवालय में मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नदी के प्रवाह से कई बांध टूट गए हैं। चक्रवात के चलते 15 लाख चार हजार 5 सौ लोगों को राहत शिविर पहुंचाया गया है। चक्रवात से लगभग एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। तीन लाख घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री के लिए 10 लाख तिरपाल, कपड़ा, चावल आदि भेजा गया है। चक्रवात से संदेशखाली एक-दो, कुल्टी, हिंगलगंज, हसनाबाद, पाथरप्रतिमा, गोसाबा,, बासंती, कैनिंग- 1 और दो, बजबज, शंकरपुर, ताजपुर, रामनगर एक और दो, नंदीग्राम एक और दो, कोलाघाट, दीघा, शंकरपुर, ताजपुर, मंदारमोनी, सागरद्वीप, काकद्वीप, नामखाना, पाथरप्रतिमा, बक्खाली आदि प्रभावित हुए हैं।

राज्य सरकार ने गठित किया टास्क फोर्स

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चूंकि पश्चिम बंगाल नदियों का प्रदेश है। इस कारण बार-बार बाढ़ और चक्रवाती तूफान आते हैं। प्रत्येक बार बांध बनाया जाता है और फिर वह टूट जाता है। चक्रवात के बाद राहत कार्यो के लिए राज्य सरकार ने टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स का नेतृत्व मुख्य सचिव करेंगे। इसमें बांध निर्माण के विभिन्न पहुलओं को लेकर चर्चा होगी।

Tags: Bengal Newscyclone 'yass'
Previous Post

जियो यूजर्स के लिए itel ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन

Next Post

फैक्ट्री से चमड़ा चोरी करते डीसीएम-कार सहित नौ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/06/2026
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Next Post
cattle smuggling gang

फैक्ट्री से चमड़ा चोरी करते डीसीएम-कार सहित नौ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

krishna janmastmi

इस दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें पूजन का मुहूर्त

10/08/2024
arrested

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज को पुलिस ने दबोचा

01/03/2021
Mann Ki Awaaz Pledge 2

मन की आवाज प्रतिज्ञा 2′ के फैंस के लिए बुरी खबर, शो हुआ बंद

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version